फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Fact Check: आमिर खान ने फातिमा सना शेख से कर ली तीसरी शादी? वायरल हो रही ये तस्वीर, ये है असली सच

Fri, 24 Dec 2021 04:17 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Fri, 24 Dec 2021 04:17 PM IST
विज्ञापन
fatima sana shaikh and aamir khan marriage pics goes viral know the truth
आमिर खान,फातिमा सना शेख - फोटो : Instagram

किरण राव से तलाक के बाद सोशल मीडिया पर खबरें वायरल है कि आमिर खान फातिमा सना शेख से तीसरी शादी कर रहे हैं। दावा यह भी किया जा रहा है कि आमिर खान अपनी आने वाली मोस्टअवेटेड फिल्म लाल सिंह चड्ढा (Lal Singh Chaddha) की रिलीज के बाद अपनी शादी का ऐलान करेंगे लेकिन इस बीच कई फेसबुक पोस्ट में आमिर और फातिमा की शादी की तस्वीरें पोस्ट की जा रही हैं और दावा किया जा रहा है कि आमिर और फातिमा निकाह कर चुके हैं। वहीं किरण राव और आमिर खान के तलाक के बाद फातिमा खूब ट्रोल भी हुई थीं।



fatima sana shaikh and aamir khan marriage pics goes viral know the truth
फातिमा सना शेख, किरण राव - फोटो : Social Media

फेसबुक पर वायरल इस पोस्ट में आमिर और फातिमा की फोटो के साथ लिखा गया है, फातिमा शेख वही अभिनेत्री हैं जिन्होंने फिल्म दंगल में आमिर खान की बेटी का किरदार निभाया था। फिल्म में फातिमा ने गीता फोगाट की भूमिका अदा की थी। आज आमिर खान की तीसरी बेगम हो गई हैं। खैर ये इनका निजी मामला है, लेकिन ये वही आमिर खान हैं जो सत्यमेव जयते को प्रमोट करते हैं क्या ये बहु विवाह पर भी कुछ बोलेंगे?

fatima sana shaikh and aamir khan marriage pics goes viral know the truth
फातिमा सना शेख - फोटो : instagram

क्या है वायरल फोटो की सच्चाई
हालांकि इन दावों में कितनी हकीकत है यह आमिर खान से बेहतर कोई नहीं जानता है। वायरल तस्वीर के साथ छेड़छाड़ की गई है। असली तस्वीर में आमिर खान, किरण राव के साथ खड़े हुए हैं। जाहिर है किसी एडिटिंग करके किरण की जगह फातिमा का चेहरा लगा दिया है। और यह तस्वीर आकाश अंबानी की सगाई की है। उस समय आमिर खान का किरण राव से तलाक नहीं हुआ था और दोनों साथ में सगाई में पहुंचे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
fatima sana shaikh and aamir khan marriage pics goes viral know the truth
आमिर खान - फोटो : Instagram

अगले साल रिलीज होगी ‘लाल सिंह चड्ढा’
आमिर और फातिमा ने आधिकारिक तौर पर इस बारे में अभी तक कुछ नहीं कहा है। लेकिन आमिर के करीबियों का कहना है कि ये सभी खबरें फर्जी हैं। और समय आने पर आमिर इन सब की जवाब भी देंगे। फिलहाल वह अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। यह फिल्म 14 अप्रैल, 2022 को बैसाखी के मौके पर रिलीज होगी। 


 
विज्ञापन
fatima sana shaikh and aamir khan marriage pics goes viral know the truth
आमिर खान और किरण राव - फोटो : सोशल मीडिया

इसी साल किया था तलाक का एलान
आमिर और किरण ने अलग होने का एलान करते हुए कहा था ‘अपने 15 साल के खूबसूरत सफर में हमने एक साथ जीवन भर का अनुभव, आनंद और खुशी महसूस किया है। हमारा रिश्ता केवल विश्वास, सम्मान और प्यार के साथ बढ़ा है। अब हम अपने जीवन का एक नया अध्याय शुरू करना चाहेंगे। अब पति-पत्नी के रूप में नहीं बल्कि एक दूसरे के को-पैरेंट्स और परिवार के साथ।‘

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed