फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Year Ender 2021: आमिर खान-किरण राव से लेकर सुष्मिता सेन-रोहमन शॉल तक, इस साल अलग हुए ये सितारे

Fri, 24 Dec 2021 03:49 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Fri, 24 Dec 2021 03:49 PM IST
विज्ञापन
Year Ender 2021 From Sushmita sen Rohamn Shawl to Aamir Khan Kiran Rao these celebrities broke up this year
आमिर खान और सुष्मिता - फोटो : सोशल मीडिया

हर साल की तरह ये साल भी कुछ मीठी, तो कुछ कड़वी यादें देकर जा रहा है। इस साल जहां कई सितारों ने अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल किया, वहीं आमिर खान-किरण राव, सामंथा रूथ प्रभु-नागा चैतन्य और निशा रावल-करण मेहरा सहित कुछ बड़े सिलेब्स ने अपने ब्रेकअप की ऑफिशियल अनाउंमेंट की। इसमें से कुछ ऐसे ब्रेकअप्स भी हुए जो फैंस के लिए शॉक बनकर सामने आए। तो चलिए साल के विदा होने से पहले नजर डालते हैं उन जोड़ों पर, जिन्होंने इस साल अपने रिश्ते को अलविदा कहा।

Year Ender 2021 From Sushmita sen Rohamn Shawl to Aamir Khan Kiran Rao these celebrities broke up this year
आमिर खान - किरण राव - फोटो : सोशल मीडिया

आमिर खान-किरण राव

2021 का सबसे शॉकिंग और चर्चित तलाक अभिनेता आमिर खान और उनकी पत्नि किरण राव का रहा। दोनों ने 2021 में एक स्टेटमेंट जारी कर अपने तलाक की सूचना अपने फैंस को दी। सोशल मीडिया पर जारी किए गए इस स्टेटमेंट में लिखा था- इन खूबसूरत 15 सालों में हमने एक-दूसरे के साथ कुछ अच्छे पल बिताए। भरोसा, सम्मान और प्यार ही हमारे रिश्ते की नीव था। अब हम अपने जीवन में एक नए अध्याय की शुरुआत करने जा रहे हैं। पति-पत्नी के तौर पर तो नहीं, लेकिन एक माता-पिता के तौर पर हमेशा साथ रहेंगे। इसके अलावा हम अपनी फिल्मों, पानी फाउंडेशन और दूसरे प्रोजेक्ट्स पर भी साथ काम करेंगे। बता दें कि आमिर और किरण राव की शादी 28 दिसम्बर 2005 को हुई थी। 

Year Ender 2021 From Sushmita sen Rohamn Shawl to Aamir Khan Kiran Rao these celebrities broke up this year
सामंथा - चैतन्य - फोटो : सोशल मीडिया

सामंथा रुथ प्रभु-नागा चैतन्य

दक्षिण भारतीय स्टार जोड़ी सामंथा रुथ प्रभु और नागा चैतन्य ने अक्टूबर में अलग होने की घोषणा की थी। अपने तलाक की जानकारी देते हुए दोनों सिलेब्स ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा की थी। सामंथा ने अपनी पोस्ट में लिखा था, "हमारे सभी शुभचिंतकों के लिए, बहुत विचार-विमर्श के बाद चैतन्य और मैंने अपने-अपने रास्ते पर चलने के लिए पति-पत्नी के रूप में अलग होने का फैसला किया है।" "हम भाग्यशाली हैं कि हमारी दोस्ती को दशक से ज्यादा समय हो गया है। हमें विश्वास है कि हम आगे भी अपनी दोस्ती को कायम रखेंगे। हम अपने प्रशंसकों, शुभचिंतकों और मीडिया से अनुरोध करते हैं कि इस कठिन समय में हमारा समर्थन करें और हमें आगे बढ़ने के लिए आवश्यक गोपनीयता प्रदान करें। आपके समर्थन के लिए धन्यवाद।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Year Ender 2021 From Sushmita sen Rohamn Shawl to Aamir Khan Kiran Rao these celebrities broke up this year
सुष्मिता - रोहमन - फोटो : सोशल मीडिया

सुष्मिता सेन-रोहमन शॉल

डिज्नी प्लस हॉटस्टार की सीरीज 'आर्या 2' फेम सुष्मिता सेन ने भी इस साल अपने बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल से ब्रेकअप कर लिया है। गुरुवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इसकी जानकारी देते हुए सुष्मिता ने रोहमन के साथ एक तस्वीर साझा की और लिखा - "हमने दोस्त के रूप में शुरुआत की थी और हम दोस्त बने रहे !! रिश्ता खत्म हो गया...प्यार बाकी है !! लव यू दोस्तों!!! बता दें कि रोहमन सुष्मिता से कई साल छोटे हैं। 2018 से दोनों बतौर पार्टनर साथ रहते थे।

विज्ञापन
Year Ender 2021 From Sushmita sen Rohamn Shawl to Aamir Khan Kiran Rao these celebrities broke up this year
नुसरत - फोटो : सोशल मीडिया

नुसरत जहां-निखिल जैन

टीएमसी सांसद नुसरत जहां ने भी इस साल अपने पति निखिल जैन से अलग होने का फैसला लिया था। दोनों का ब्रेकअप शॉकिंग से अधिक सरप्राइजिंग था। अपने तलाक के बारे में जानकारी देते हुए नुसरत ने कहा कि निखिल के साथ उनकी शादी भारत में वैद्य नहीं है, जिस पर कोलकाता की अदालत ने भी फैसला सुनाया था। बता दें कि सांसद ने 2019 में बिजनेसमैन निखिल जैन के साथ टर्की में शादी की थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed