फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ganapath Motion Poster: फिल्म 'गणपत' में जबरदस्त एक्शन करते नजर आएंगे टाइगर श्रॉफ, सामने आया मोशन पोस्टर

Fri, 24 Dec 2021 03:41 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Fri, 24 Dec 2021 03:41 PM IST
विज्ञापन
Tiger Shroff film Ganpat motion poster released the actor was seen doing action
गणपत मोशन पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया

टाइटर श्रॉफ इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘गणपत’ की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म में टाइगर के साथ कृति सेनन भी नजर आएंगी। ‘गणपत’ साल 2022 की मोस्ट अवेडिट फिल्मों में से एक हैं और इस फिल्म का बजट भी काफी बड़ा है। ये फिल्म विकास बहल के निर्देशन में बन रही है, जिसमें टाइगर जबरदस्त एक्शन करते हुए नजर आएंगे। ये फिल्म अगले साल क्रिसमस के खास मौके पर रिलीज होगी, लेकिन ठीक एक साल पहले अब टाइगर श्रॉफ ने इस फिल्म का मोशन पोस्टर जारी किया है, जिसमें टाइगर का एक्शन एक बार फिर फैंस का दिल जीत रहा है।


 
टाइगर श्रॉफ ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी इस फिल्म का मोशन पोस्टर शेयर किया है, जिसमें फिल्म की रिलीज डेट की जानकारी भी दी गई है। मोशन पोस्टर के मुताबिक, फिल्म अगले साल 23 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 45 सेकंड के इस मोशन पोस्टर में टाइगर बैकफ्लिप मारते दिख रहे हैं। इस दौरान उनके बैकग्राउंड में ‘वक्र टुंडा महाकाय’ बज रहा है, जो इस वीडियो को और पावरफुल बनाने का काम कर रहा है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Tiger Shroff (@tigerjackieshroff)

Tiger Shroff film Ganpat motion poster released the actor was seen doing action
टाइगर श्रॉफ - फोटो : सोशल मीडिया

टाइगर श्रॉफ ने अपनी फिल्म के मोशन पोस्टर को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए फैंस को तैयार रहने की बात कही है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘तैयार रहना। गॉड के आशीर्वाद से जनता को मिलने आ रेला है गणपत। अगले साल क्रिसमस पर आपके नजदीकी सिनेमाघरों में।’ इस मोशन पोस्टर को महज कुछ ही घंटों में 6 लाख 24 हजार से भी ज्यादा बार देखा गया है। वहीं, फिल्म के इस मोशन पोस्टर पर टाइगर की बहन कृष्णा श्रॉफ ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘आपके जैसा कोई नहीं कर रहा है।’ 

Tiger Shroff film Ganpat motion poster released the actor was seen doing action
टाइगर श्रॉफ - फोटो : instagram/tigerjackieshroff

टाइगर श्रॉफ इस फिल्म की शूटिंग यूके में कर रहे हैं, जहां से वह लगातार अपनी तस्वीरें व वीडियोज शेयर कर रहे हैं। कुछ समय पहले शूटिंग के दौरान टाइगर की आंख में चोट लग गई थी और इस बात की जानकारी एक्टर ने इंस्टा स्टोरी पर अपनी एक तस्वीर शेयर कर दी थी। टाइगर की तस्वीर में उनकी आंख पर सूजन साफ नजर आ रही थी। इस फोटो को शेयर करते हुए एक्टर ने लिखा, 'गणपत फाइनल काउंटडाउन।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Tiger Shroff film Ganpat motion poster released the actor was seen doing action
कृति सेनन - फोटो : सोशल मीडिया

टाइगर श्रॉफ के साथ इस फिल्म में कृति सेनन नजर आएंगी। दोनों पहले भी फिल्म ‘हीरोपंति’ में एक साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आ चुके हैं लेकिन इस बार बात कुछ अलग है क्योंकि इस फिल्म में कृति सेनन भी जबरदस्त एक्शन करती नजर आ सकती हैं। कृति सेनन ने इस फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है और ये बात उन्होंने कुछ समय पहले ही अपने पोस्ट में बताई थी।

विज्ञापन
Tiger Shroff film Ganpat motion poster released the actor was seen doing action
टाइगर श्रॉफ - फोटो : सोशल मीडिया

टाइगर श्रॉफ के वर्क फ्रंट की बात करें तो, अभिनेता 'गणपत' के अलावा 'हीरोपंती 3' और 'बागी 4' में भी दिखाई देंगे। ‘हीरोपंति’ में टाइगर श्रॉफ के साथ तारा सुतारिया नजर आएंगी। इसके अलावा, इस फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी नज़र आएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed