{"_id":"5fcb1b6a47229c1dd15ab055","slug":"fatima-sana-shaikh-house-fire-breaks-out-actress-thanks-to-fire-department","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फातिमा सना शेख के घर में लगी आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने पाया काबू","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
फातिमा सना शेख के घर में लगी आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने पाया काबू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
'दंगल' फेम अभिनेत्री फातिमा सना शेख ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए बताया कि उनके मुंबई स्थित घर में गुरुवार को अचानक आग लग गई। वह इस घटना से घबरा गई थीं और तुरंत फायर डिपार्टमेंट को फोन कर इसकी जानकारी दी। मौके पर पहुंचीं फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया।
2 of 5
फातिमा सना शेख
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फातिमा ने सोशल मीडिया पर सभी को इसकी जानकारी दी और फायर डिपार्टमेंट टीम को शुक्रिया कहा है। उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी की फोटो साझा की। फातिमा ने बताया कि गुरुवार देर रात उनके घर पर आग लग गई थी। राहत की बात रही कि आग ज्यादा फैली नहीं थी।
3 of 5
फातिमा सना शेख का इंस्टा पोस्ट
- फोटो : instagram/fatimasanashaikh
फातिमा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर लिखा- ‘अभी मेरे घर पर आग लग गई थी। घबराहट में मैंने तुरंत फायर डिपार्टमेंट को फोन किया और वे कुछ ही देर में मेरे घर पर आ गए और स्थिति संभाल ली। बहुत बहुत धन्यवाद, मुंबई फायर ब्रिगेड।‘
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
फातिमा सना शेख
- फोटो : instagram
फातिमा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर साड़ी पहने एक तस्वीर साझा की थी। फातिमा ने पिंक कलर की साड़ी पहनी थी, जो कि डिजाइनर तोरानी के कलेक्शन से ली गई है। वहीं इस साड़ी के साथ हैवी एंब्रायडरी वाला स्लीवलेस ब्लाउज है, जिसके साथ वे हैवी ईयररिंग्स और बालों का बन बनाएं दिखीं। यहीं नहीं आमिर खान की बेटी इरा खान ने फातिमा की इस साड़ी को काफी पसंद किया है और कमेंट कर लिखा है- लव दिस साड़ी।
विज्ञापन
5 of 5
लूडो
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
वर्कफ्रंट की बात करें तो फातिमा सना शेख हाल ही में निर्देशक अनुराग बासु की फिल्म लूडो में नजर आई थीं। इसमें उनके साथ राजकुमार राव, अभिषेक बच्चन और पंकज त्रिपाठी अहम किरदार में थे। इसके बाद उनकी एक अन्य फिल्म सूरज पे मंगल भारी रिलीज हुई थी। इसमें वह मनोज बाजपेयी और दिलजीत दोसांझ के साथ थीं। अनलॉक के बाद यह पहली फिल्म थी जो सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।