फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Fatima Sana Shaikh: फातिमा ने साझा किया 'सैम बहादुर' में काम करने का अनुभव, बोलीं- नई पीढ़ी को मिलेगी प्रेरणा

Wed, 29 Nov 2023 04:55 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 29 Nov 2023 04:55 PM IST
विज्ञापन
Fatima Sana Shaikh Shares experience working in Sam Bahadur says You Discover Real Life Heroes Through Movies
फातिमा सना शेख - फोटो : सोशल मीडिया

विक्की कौशल अभिनीत फिल्म 'सैम बहादुर' में फातिमा सना शेख भी नजर आएंगी। अभिनेत्री फिल्म में दिवंगत पीएम इंदिरा गांधी का रोल अदा करती दिखेंगी। हाल ही में उन्होंने मेघना गुलजार द्वारा निर्देशित इस फिल्म में काम करने का अनुभव साझा किया। बता दें कि 'सैम बहादुर'  फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की जीवन पर आधारित है। फातिमा सना शेख का कहना है कि उनकी कहानी लोगों को बताई जानी चाहिए। अभिनेत्री को उम्मीद है कि युद्ध नायक पर आधारित यह फिल्म नई पीढ़ी को प्रेरणा देगी।

Fatima Sana Shaikh Shares experience working in Sam Bahadur says You Discover Real Life Heroes Through Movies
फातिमा सना शेख - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि फिल्म में विक्की कौशल फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ के रोल में नजर आएंगे। फिल्म में इंदिरा गांधी का रोल अदा कर रहीं फातिमा सना शेख का कहना है कि इस फिल्म में काम करना उनके लिए बेहद सीखने वाला अनुभव रहा है। फातिमा ने कहा, 'फिल्म 'सैम बहादुर' तमाम दर्शकों तक पहुंचेगी और लोगों को प्रेरित करेगी। एक पूरी पीढ़ी  सैम मानेकशॉ  के बारे में नहीं जानती है। मैं भी नहीं जानती थी। फिल्मों के जरिए आप वास्तविक जीवन के नायकों की खोज करते हैं'।

Fatima Sana Shaikh Shares experience working in Sam Bahadur says You Discover Real Life Heroes Through Movies
फातिमा सना शेख - फोटो : Instagram

अभिनेत्री ने आगे कहा, 'कभी-कभी आपको यह यकीन दिलाने में किसी और की जरूरत होती है कि ये वो कहानी है, जिसे लोगों को बताना जरूरी है और ऐसा करना साहसिक काम है। फातिमा का कहना है कि 'यह एक बेहद अहम किरदार है, यह एक जिम्मेदारी है जिसे आप ले रहे हैं और एक बड़ा जोखिम है। हम सभी इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं'।
Rakhi Sawant: राखी को मिली अंतरिम सुरक्षा, पति आदिल की शिकायत पर दर्ज एफआईआर के खिलाफ सेशंस कोर्ट ने दी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
Fatima Sana Shaikh Shares experience working in Sam Bahadur says You Discover Real Life Heroes Through Movies
फातिमा सना शेख - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म में अपने इंदिरा गांधी के किरदार को लेकर फातिमा ने कहा कि उन्हें विश्वास नहीं हो पा रहा था कि इस प्रतिष्ठित किरदार को वे निभा पाएंगी। अभिनेत्री ने कहा, 'इस किरदार को निभाते हुए मैं लकी फील कर रही हूं। लेकिन, ईमानदारी से कहूं तो मुझे खुद पर यह यकीन कर पाने में काफी समय लगा कि मैं इसे निभा सकती हूं। मेघना गुलजार मुझे लेकर सुनिश्चित थीं, लेकिन मैं नहीं हो पा रही थी'। 
Salman Khan: लॉरेंस बिश्नोई की धमकी के बाद 'भाईजान' की सुरक्षा को लेकर Mumbai पुलिस सख्त l Tiger 3

विज्ञापन
Fatima Sana Shaikh Shares experience working in Sam Bahadur says You Discover Real Life Heroes Through Movies
सैम बहादुर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बता दें कि 'सैम बहादुर' एक दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म का मुकाबला रणबीर कपूर की 'एनिमल' से होगा। 'एनिमल' का निर्देशन 'कबीर सिंह' फेम संदीप रेड्डी वांगा ने किया है। 
Bigg Boss 17: वीकएंड का वार में इस बार नजर नहीं आएंगे सलमान खान, करण जौहर लगाएंगे घरवालों की क्लास!

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed