फवाद खान और माहिरा खान जैसे सितारों से सजी पाकिस्तानी फिल्म 'द लीजेंड ऑफ मौला जट्ट' अपनी रिलीज के बाद से हर दिन सफलता के नए कीर्तिमान रच रही है। 13 अक्तूबर 2022 को रिलीज हुई यह फिल्म विदेशी धरा पर भी धुआंधाड़ कमाई कर रही है। यह फिल्म सबसे ज्यादा कमाई करने वाली पाकिस्तानी फिल्म बन चुकी है। इसके अलावा दुनियाभर में भी यह कमाई के मामले 150 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर गई है। फिल्म किस कदर पसंद की जा रही है, इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि यूके में इस फिल्म ने कलेक्शन के मामले में 'आरआरआर' और 'केजीएफ 2' को धूल चटा दी है।
The Legend of Maula Jatt: पाकिस्तानी फिल्म 'मौला जट्ट' का यूके में धमाल, 'आरआरआर' और 'केजीएफ 2' को पछाड़ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलाल लशारी द्वारा निर्देशित 'द लीजेंड ऑफ मौला जट्ट' ने रिलीज के सिर्फ दो सप्ताह के भीतर 100 करोड़ का आंकड़ा छू लिया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक चौथे रविवार तक फिल्म ने दुनियाभर में करीब 172 करोड़ रूपये का कलेक्शन कर लिया। इसमें 62 करोड़ की कमाई पाकिस्तान में और 110 करोड़ की कमाई विदेशों में हुई है।
Vivaad Bollywood Ke: एक-दूसरे को फूटी आंख नहीं सुहाती थीं श्रीदेवी और जया प्रदा, फिर यूं बनी थी बात
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूके बॉक्स ऑफिस पर फवाद खान और माहिरा खान की इस फिल्म का जादू जमकर चल रहा है। यूके बॉक्स ऑफिस पर 'मौला जट्ट' ने मेगा ब्लॉकबस्टर 'केजीएफ: चैप्टर 2', 'ब्रह्मास्त्र पार्ट वन: शिवा', 'आरआरआर' को पीछे छोड़ दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यूके बॉक्स ऑफिस पर 'केजीएफ: चैप्टर 2' ने 1.14 मिलियन पाउंड का कलेक्शन किया, वहीं 'ब्रह्मास्त्र पार्ट वन: शिवा' ने 1.03 मिलियन पाउंड का और 'आरआरआर' ने 977 हजार पाउंड कमाए। रिपोर्ट्स के अनुसार पाक फिल्म 'मौला जट्ट' ने यूके में अब तक 1.20 मिलियन का कलेक्शन करके इन सभी फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
Nana Patekar: नाना पाटेकर ने प्रकाश झा संग फिर मिलाया हाथ, इस वेब सीरीज से करेंगे ओटीटी डेब्यू
'मौला जट्ट' पहली पाकिस्तानी फिल्म है, जिसने यूके बॉक्स ऑफिस पर 1 मिलियन का आंकड़ा पार किया है। यूके में 1.34 मिलियन पाउंड का कलेक्शन करने वाली मणिरत्नम की 'पीएस 1' फिलहाल 'मौला जट्ट' से आगे है। देखना दिलचस्प होगा कि यह पाकिस्तानी फिल्म 'पीएस 1' का रिकॉर्ड तोड़ पाती है या नहीं! कहा जा रहा है कि 'मौला जट्ट' पाकिस्तान की सबसे महंगी बजट वाली फिल्म है। फिल्म को 55 करोड़ के बजट में बनाया गया है। 'द लेजेंड ऑफ मौला जट्ट' में फवाद खान के अलावा माहिरा खान और हमजा अली अब्बासी भी मुख्य भूमिका में हैं। जहां माहिरा खान फवाद की प्रेमिका मुक्खो के किरदार में हैं, वहीं हमजा अली अब्बासी, मौला के दुश्मन नूरी नट का किरदार निभा रहे हैं।
Dev Deepawali 2022: काशी में दिखा हप्पू और रज्जो का धमाल, लौटकर सुनाए देव दीपावली की दिव्यता के अद्भुत किस्से