फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस एक्ट्रेस को कहते थे 'हंटरवाली', Google ने Doodle बनाकर दी श्रद्धांजलि

Mon, 08 Jan 2018 11:37 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 08 Jan 2018 11:37 AM IST
विज्ञापन
fearless nadia birthday google doodle remember
fearless nadia

अभिनेत्री ‘फीयरलेस नादिया’ को उनकी 110वीं जयंती पर गूगल ने डूडल बनाकर श्रद्धांजलि दी है। नादिया को उनके हैरतअंगेज स्टंट्स की वजह से जाना जाता है। नादिया का असली नाम मैरी एन इवांस है। 



पढ़ें: 'पद्मावती' से घबराए दूसरे फिल्ममेकर्स, 'अय्यारी' की रिलीज डेट में होगा बदलाव

- फोटो : ultra

नादिया मूलत: ऑस्ट्रेलिया से थीं लेकिन हिंदी फिल्‍म इंडस्‍ट्री में मौत को मात देने वाले स्‍टंट कर उन्‍होंने अपनी पहचान बनाई। 1930 और 40 के दशक में वह मुंबई सिनेमा के मशहूर चेहरों में से एक थीं। 5 साल की उम्र में भारत आई नादिया ने कई हुनर सीखे। 

fearless nadia birthday google doodle remember
fearless nadia

वो ऐसे एक्शन करती थीं कि अच्छे-अच्छों के पसीने छूटने जाते थे। उनकी यादगार फिल्म 1935 की 'हंटरवाली' है। इसी फिल्म की वजह से उनका नाम हंटरवाली पड़ गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
fearless nadia birthday google doodle remember
fearless nadia

नादिया ‘देश दीपक’ और ‘नूर-ए-यमन’ जैसी फिल्‍मों में काम कर चुकी थीं। नादिया अपने सभी स्‍टंट खुद किया करती थीं। चलती ट्रेन में फाइट हो, घुड़सवारी, झरनों से कूदना, सीढ़ियों व हवाई जहाज से लटकना या शेरों की बीच शूट करना उनके लिए बेहद आसान था।

विज्ञापन
fearless nadia birthday google doodle remember
fearless nadia

1908 में ऑस्ट्रेलिया के पर्थ में नादिया का जन्म हुआ था। उनके पिता सैनिक थे और मां ग्रीक थीं। 1913 में भारत आने के बाद एक दिन, फिल्‍म निर्माता जमशेद बोमन होमी की नजर उन पर पड़ी और वह काफी प्रभावित हुए। होमी ने ही उन्‍हें ‘देश दीपक’ में छोटा सा रोल दिया। इसकी चर्चा हुई तो अगली फिल्‍म में उन्‍हें लीड रोल मिल गया। मगर नादिया का सिक्‍का जमा ‘हंटरवाली’ से। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed