फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पाकिस्तान में जाकर भारत की तारीफ करने के चलते फिरोज खान पर लगा था बैन, जानें पूरा किस्सा

Wed, 25 Sep 2019 06:37 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Wed, 25 Sep 2019 06:37 PM IST
विज्ञापन
Feroz Khan banned in Pakistan for statement while doing promotion of his brother film Taj Mahal
Feroz Khan - फोटो : file photo

सिनेमाजगत में कई ऐसे सितारे हैं जो अपनी अदाकारी के अलावा स्टाइलिश अंदाज के लिए भी जाने जाते हैं। इन्हीं में से एक अभिनेता का नाम फिरोज खान हैं। फिरोज खान ने कई सुपरहिट फिल्में दी हैं जिसमें 'दयावान', 'कुर्बानी', 'धर्मात्मा' और 'खोटे सिक्के' शामिल हैं। फिरोज खान अब हमारे बीच नहीं हैं लेकिन आज भी प्रशंसकों के दिलो में उनके अभिनय और स्टाइल की छाप जिंदा है। फिरोज खान की बर्थ एनिवर्सरी पर हम आपको उनसे जुड़ा एक किस्सा बताते हैं...

Feroz Khan banned in Pakistan for statement while doing promotion of his brother film Taj Mahal
feroz khan - फोटो : social media

यह किस्सा साल 2006 का है। फिरोज अपने भाई अकबर खान की फिल्म 'ताजमहल: एन इंटरनल लव स्टोरी' के प्रमोशन के सिलसिले में लाहौर (पाकिस्तान) गए थे। इस दौरान उन्होंने खुलेआम पाकिस्तान के खिलाफ बोला था। यही नहीं फिरोज खान के बयान के बाद उस वक्त के राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ ने उनके पाकिस्तान आने पर प्रतिबंध भी लगा दिया था।

Feroz Khan banned in Pakistan for statement while doing promotion of his brother film Taj Mahal
फिरोज खान - फोटो : file photo

फिरोज खान ने लाहौर में फिल्म का प्रमोशन करते हुए भारत की तारीफ कर दी थी। फिरोज खान ने कहा था- 'भारत एक धर्मनिरपेक्ष देश है। हमारे यहां मुसलमान आगे बढ़ रहे हैं, तरक्की कर रहे हैं। हमारे राष्ट्रपति मुस्लिम हैं। प्रधानमंत्री सिख हैं। पाकिस्तान इस्लाम के नाम पर बना था लेकिन आज हालात देखिए लोग एक दूसरे को मार रहे हैं।' जिस वक्त फिरोज ने ये बातें कहीं, मनमोहन सिंह भारत के उस वक्त प्रधानमंत्री थे और राष्ट्रपति के पद पर एपीजे अब्दुल कलाम आसीन थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Feroz Khan banned in Pakistan for statement while doing promotion of his brother film Taj Mahal
फिरोज खान - फोटो : file photo

फिरोज खान ने आगे कहा था- 'यहां मैं खुद से नहीं आया हूं। मुझे यहां आने के लिए निमंत्रण दिया गया था। हमारी फिल्में इतनी प्रभावशाली होती हैं कि आपकी सरकार उसे ज्यादा वक्त के लिए रोक नहीं सकती।' उस दौरान भारत से पाकिस्तान गए डेलिगेशन में फिरोज के साथ उनके भाई अकबर खान, संजय खान, फरदीन खान, शत्रुघ्न सिन्हा, महेश भट्ट और पहलाज निहलानी शामिल थे। इसके अलावा 'ताजमहल: एन इंटरनल लव स्टोरी' फिल्म के कई स्टार्स भी पाकिस्तान गए थे।

विज्ञापन
Feroz Khan banned in Pakistan for statement while doing promotion of his brother film Taj Mahal
फिरोज खान - फोटो : file photo

आपको बता दें, फिरोज खान ने फिल्म इंडस्ट्री में अभिनय के अलावा कई और क्षेत्रों में हाथ आजमाया। फिरोज खान ने 'अपराध', 'धर्मात्मा', 'कुर्बानी', 'जांबाज', 'दयावान' जैसी फिल्मों का निर्देशन किया। फिरोज खान ने बेटे फरदीन खान की फिल्म Janasheen का भी डिरेक्शन किया था। फिरोज खान सिनेमाजगत में जितना नाम कमा पाए उतना फरदीन नहीं। यहां तक कि वह अब लाइम लाइट से भी दूर हैं। 

यह भी पढ़ें:- देसी लुक छोड़ 2 साल में कितना बदल गईं सपना चौधरी, ये 10 तस्वीरें हैं सबूत

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed