{"_id":"57f1e7844f1c1bb167573f17","slug":"fight-between-malaika-and-arbaaz-on-social-media","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"खुल गया राज, इस वजह से अलग हो गए अरबाज और मलाइका","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
खुल गया राज, इस वजह से अलग हो गए अरबाज और मलाइका
Mon, 03 Oct 2016 04:16 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 03 Oct 2016 04:16 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा का झगड़ा अब धीरे-धीरे खुलकर सबके सामने आ रहा है। यह बात तो पहले ही साफ हो गई थी कि दोनों अलग हो रहे हैं लेकिन वो बात सामने नहीं आ पाई थी जिसकी वजह से ये जोड़ी टूट गई। अरबाज और मलाइका ने अब सोशल मीडिया पर इस वजह का सांकेतिक खुलासा किया है। साथ ही यह भी बताया है कि दोनों ने अपने टूटते रिश्ते को संभालने की बहुत कोशिश की।
सोशल मीडिया पर भिड़े मलाइका और अरबाज, बताई अलग होने की वजह
2 of 6
मलाइका और अरबाज इस साल की शुरुआत में ही अलग हो गए थे। अरबाज का घर छोड़कर मलाइका ने अलग रहना शुरू कर दिया था। तब यह लगता था कि दोनों के बीच किसी बात को लेकर अनबन है, जो जल्द ही सुलझ जाएगी। लेकिन जब दोनों के तलाक की बात सामने आई तो सभी हैरान रह गए।
सोशल मीडिया पर भिड़े मलाइका और अरबाज, बताई अलग होने की वजह
3 of 6
बॉलीवुड में इस जोड़ी के प्यार की मिसाल दी जाती थी। लेकिन अचानक ही मलाइका-अरबाज का रिश्ता टूट गया। हाल ही में मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान ने जो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है उससे तो यही लगता है कि अब इस रिश्ते में कुछ भी बाकी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर भिड़े मलाइका और अरबाज, बताई अलग होने की वजह
4 of 6
मलाइका ने अपने पोस्ट में लिखा है कि 'अगर आप किसी को ज्यादा मौके देते हो, तो वह आपको कम सम्मान देना शुरू कर देता है। वह आपके द्वारा निर्धारित किए गए मापदंड को नजरअंदाज करना शुरू कर देता है क्योंकि वह जानता है कि उसे एक और मौका जरूर मिलेगा। उसे आपको खोने का डर नहीं लगता क्योंकि उसे लगता है कि कोई फर्क नहीं पड़ेगा। चीजें पहले की तरह चलती रहेंगी। वह कंफर्टेबल हो जाता है क्योंकि उसे पता है कि माफी मिल जाएगी। किसी भी शख्स को अपनी बेइज्जती करने के लिए कंफर्टेबल ना होने दें।'
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर भिड़े मलाइका और अरबाज, बताई अलग होने की वजह
5 of 6
ऐसा लगता है कि मलाइका के इस पोस्ट ने अरबाज को अनकंफर्टेबल कर दिया। इसलिए उन्होंने भी तुरंत मलाइका के पोस्ट का जवाब दिया। उन्होंने लिखा, 'मुझे नहीं पता कि मैं कितना शक्तिशाली हूं। मैंने एक ऐसे शख्स को माफ किया, जिसे अपनी गलती का अहसास नहीं है और जिसने मुझसे अभी तक माफी भी नहीं मांगी है।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।