{"_id":"6613a8ce65383db07e03de19","slug":"fighter-actor-anil-kapoor-enter-in-the-spy-universe-signs-a-multi-film-deal-with-yrf-to-play-raw-chief-role-2024-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Anil Kapoor: सलमान-शाहरुख के बाद स्पाई यूनिवर्स में शामिल हुए अनिल कपूर, इस दमदार रोल में आएंगे नजर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Anil Kapoor: सलमान-शाहरुख के बाद स्पाई यूनिवर्स में शामिल हुए अनिल कपूर, इस दमदार रोल में आएंगे नजर
Mon, 08 Apr 2024 01:50 PM IST
आकांक्षा गुप्ता
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Mon, 08 Apr 2024 01:50 PM IST
सार
अनिल कपूर को लेकर खबर आ रही है कि वह यशराज फिल्म्स स्पाई यूनिवर्स में शामिल होने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। सलमान खान, शाहरुख खान और ऋतिक रोशन के बाद अब अनिल कपूर यशराज फिल्म्स स्पाई यूनिवर्स के बोर्ड में शामिल हो गए हैं।
विज्ञापन
अनिल कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर अपनी फिल्मों के चलते अक्सर सुर्खियों में छाए रहते हैं। अब अनिल कपूर को लेकर खबर आ रही है कि वह यशराज फिल्म्स स्पाई यूनिवर्स में शामिल होने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। सलमान खान, शाहरुख खान और ऋतिक रोशन के बाद अब अनिल कपूर यशराज फिल्म्स स्पाई यूनिवर्स के बोर्ड में शामिल हो गए हैं। इस यूनिवर्स में रॉ चीफ का अहम रोल निभाने के लिए अनिल कपूर ने मेकर्स के साथ डील कर ली है।
विज्ञापन
रॉ चीफ की भूमिका निभाएंगे अनिल
मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि अनिल कपूर वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स में शामिल हो गए हैं। मेकर्स ने उनके साथ लॉन्ग टर्म डील साइन की। वह गिरीश कर्नाड की जगह लेते हुए सबसे मशहूर स्पाई यूनिवर्स में रॉ चीफ की भूमिका निभाएंगे। अभिनेता वाईआरएफ यूनिवर्स की आने वाली कई फिल्मों का हिस्सा हो सकते हैं।
विज्ञापन
अल्लू अर्जुन से पहले साड़ी पहन कर दिल को धड़काते दिखे ये हीरो!
विज्ञापन
आलिया भट्ट की फिल्म का हो सकते हैं हिस्सा
रिपोर्ट्स में बताया गया है कि वह पहली बार शिव रवैल के निर्देशन में बन रही आलिया भट्ट और शारवरी वाघ की फिल्म में नजर आएंगे। इसके साथ ही वह वॉर 2 में एक कैमियो करते हुए दिखाई दे सकते हैं। अयान मुखर्जी इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं। यशराज फिल्म्स ने अनिल कपूर के साथ बड़ी डील साइन की है। ऐसे में वे स्पाई यूनिवर्स की सभी फिल्मों में नजर आ सकते हैं।
इन फिल्मों के लिए अनिल को मिली भारी-भरकम फीस
इसके साथ ही मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनिल कपूर को मल्टी-फिल्म साइन करने के लिए भारी भरकम फीस दी गई है। वहीं, अनिल कपूर के फैंस इस खबर के सामने आने के बाद बेहद उत्साहित हैं। दर्शक अभिनेता को जल्द से जल्द वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की फिल्म में देखना चाहते हैं।
Ali Abbas Zafar Iftar Party: अली अब्बास जफर की इफ्तार पार्टी में इन सितारों का दिखा जलवा, देखें तस्वीरें