फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रेप के आरोपी रह चुके बॉलीवुड सिंगर पर फिर से FIR,आरती-शिल्पा भी फंसीं

Mon, 16 Oct 2017 12:22 PM IST
amarujala.com- Presented by: राजेश सैनी
amarujala.com- Presented by: राजेश सैनी Updated Mon, 16 Oct 2017 12:22 PM IST
विज्ञापन
filed a new case of cheating against bollywood singer ankit tiwari
अमेरिकी कंपनी ने इन तीन सिंगर के खिलाफ दर्ज कराया केस
'तेरी गलियां', 'सुन रहा है ना तू', 'तू है कि नहीं', जैसे सुपरहिट गानों के चलते बॉलीवुड में अपना मुकाम हासिल करने वाले सिंगर अंकित तिवारी की मुश्किलें कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। एक के बाद एक वो नए विवादों में घिर रहे हैं। रविवार को मुंबई पुलिस ने अंकित तिवारी समेत आकृति कक्कड़ व शिल्पा राव के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।  


 
filed a new case of cheating against bollywood singer ankit tiwari
सिंगर अंकित तिवारी (फाइल फोटो)
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका की एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी ने शो के लिए लाखों रुपए लेने के बाद मुकर जाने का आरोप लगाते हुए स्टार्स के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। इनके खिलाफ मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज हुई है। तीनों गायकों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 406 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

 
filed a new case of cheating against bollywood singer ankit tiwari
सिंगर अंकित तिवारी अपनी इंवेट कंपनी के साथ
आरोप है कि अमेरिकी कंपनी ने अंकित तिवारी की इवेंट कंपनी 'ब्रदरहुड एंटरटेनमेंट' को लगभतग दो साल पहले एक इवेंट के लिए 30 लाख रुपए अदा किए थे, बावजूद इसके न तो अंकित तिवारी की कंपनी इवेंट के लिए पहुंची और न ही अमेरिकी कंपनी के पैसे वापस किए गए। 
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
filed a new case of cheating against bollywood singer ankit tiwari
डेमो
इस बाबत अब पुलिस ने तीनों गायकों को पूछताछ के लिए बुलाया है। साथ ही अंकित के ट्रस्ट के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कर लिया है। यदि यह आरोप सही पाए जाते हैं तो उन्हें धोखाधड़ी के मामले में तीन साल की कारावास की सजा सुनाई जा सकती है। 

 
विज्ञापन
filed a new case of cheating against bollywood singer ankit tiwari
अंकित तिवारी (फाइल फोटो)
गौरतलब है कि इससे पहले भी अंकित तिवारी पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लग चुका है। हालांकि बाद में इस मामले में कोर्ट ने उन्हें ये कहते हुए बरी कर दिया था कि एफआईआर में देरी, गवाहों की जांच न होना, वादी पक्ष की गवाही, घटना से जुड़ी परिस्थितियां और चिकित्सीय सबूत इस पूरे मामले की जांच में शक पैदा करते हैं।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed