{"_id":"5e5b66458ebc3ef3c814566c","slug":"film-83-deepika-padukone-ranveer-singh-will-not-come-to-a-sticky-end-in-a-film","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दीपिका-रणवीर की इस फिल्म में होगी हैप्पी एंडिंग, अब तक हर फिल्म में होता रहा दुखांत","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
दीपिका-रणवीर की इस फिल्म में होगी हैप्पी एंडिंग, अब तक हर फिल्म में होता रहा दुखांत
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: अपूर्वा राय
Updated Sun, 01 Mar 2020 01:11 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
Film 83 Deepika Padukone first look
- फोटो : Mumbai, Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एक मौका वह था जब होमी अदजानिया के निर्देशन में बनी दीपिका पादुकोण की फिल्म 'फाइंडिंग फैनी' में रणवीर सिंह ने कैमियो अपीयरेंस किया था। अब एक मौका यह है जब रणवीर सिंह की फिल्म '83' में दीपिका पादुकोण कैमियो अपीयरेंस करती हुई नजर आएंगी। फिल्म '83' क्रिकेट विश्व कप में भारत की अविश्वसनीय विजय की गाथा है, जिसमें दीपिका पादुकोण टीम के तत्कालीन कप्तान कपिल देव की पत्नी रोमी का किरदार निभाएंगी। कबीर खान के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में अपने किरदार के बारे में दीपिका पादुकोण कहती हैं कि फिल्म में उनके पांच से छह दृश्य हैं।
2 of 4
deepika padukone
- फोटो : social media
दीपिका इस फिल्म को लेकर एक बात से और खुश हैं कि रणवीर के साथ करने वाली इस फिल्म में वह अपना अंत हंसी-खुशी पाती हैं। अब तक दीपिका और रणबीर ने पद्मावत, बाजीराव मस्तानी और गोलियों की रासलीला- रामलीला फिल्मों में एक साथ काम किया है, जिनके अंत में या तो इन दोनों का या फिर किसी एक का अंत हो जाता है।
3 of 4
deepika ranveer
- फोटो : social media
दीपिका कहती हैं, 'इन तीनों ही फिल्मों में हम दोनों के बहुत ही गंभीर किरदार थे, जिनके अंत में हमारी मौत हो जाती है। मैं खुश हूं कि इस फिल्म में हमारा अंत जीवित रहते हुए होगा। इस फिल्म में भी जज्बात हैं लेकिन बाकियों से थोड़े कम हैं।' रणवीर सिंह अपने हर किरदार की तरह इस किरदार में भी ढलने के लिए बहुत मेहनत कर रहे हैं। उन्हें सबसे ज्यादा मेहनत क्रिकेट को सीखने में लग रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
kapil dev, romi dev, ranveer singh, deepika padukone
- फोटो : social media
दीपिका फिल्म में अपने हिस्से की शूटिंग पिछले साल यूके में कर रही थीं। वह बताती हैं, 'मैंने तो अपना काम एक झटके में पूरा कर दिया। हम जिस तरह से अपने किरदार में डालते हैं, वह सब का तरीका अलग-अलग होता है। यह हमारे लिए नया भी था, क्योंकि इससे पहले हमने ऐसा कुछ किया नहीं है।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।