{"_id":"5e5b65dd8ebc3ebf48011916","slug":"salman-khan-upcoming-film-radhe-your-most-wanted-brother-release-date-has-been-revealed","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सलमान की इस फिल्म की तारीख हो चुकी है तय, लेकिन शूटिंग अभी तक पूरी नहीं","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सलमान की इस फिल्म की तारीख हो चुकी है तय, लेकिन शूटिंग अभी तक पूरी नहीं
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: anand anand
Updated Sun, 01 Mar 2020 01:06 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
राधे
- फोटो : amar ujala, mumbai
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हिंदी सिनेमा के दबंग अभिनेता सलमान खान अपनी आने वाली फिल्म 'राधे- योर मोस्ट वांटेड भाई' की कामयाबी के लिए कोई भी कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। हाल ही में खबर थी कि सलमान अपनी इस फिल्म की शूटिंग को 22 फरवरी तक खत्म कर लेंगे, लेकिन फिल्म की सारी कमियों को अच्छे से परखने और उसमें और ज्यादा बेहतरी लाने की वजह से सलमान ने इसकी शूटिंग को 17 दिन और बढ़ा दिया है।
2 of 4
Radhe
- फोटो : amar ujala mumbai
इस हिसाब से अब सलमान की इस फिल्म की शूटिंग 10 मार्च को खत्म होगी। हालांकि, इससे उनकी फिल्म रिलीज की तारीख में कोई फर्क नहीं पड़ेगा। फिल्म को वैश्विक स्तर पर रिलीज करने वाले बैनर यशराज फिल्म्स ने तय कर दिया है कि 'राधे' अपनी निश्चित तारीख 22 मई यानी ईद पर ही रिलीज होगी।
3 of 4
Radhe
- फोटो : social media
सलमान की पिछली फिल्म 'दबंग 3' ऐसे समय में रिलीज हुई थी, जब भारत में नागरिकता संशोधन बिल को लेकर विरोध प्रदर्शन अपनी चरम सीमा पर थे। ऐसे में नतीजा यह निकला के दबंग खान की फिल्म विरोध प्रदर्शनों की भेंट चढ़ गई। फिल्म से दर्शकों और निर्माताओं को जिस तरह की आशा थी, वह उन आशाओं पर खरी नहीं उतर पाई। इसलिए सलमान चाहते हैं कि प्रभु देवा के निर्देशन में बन रही उनकी यह फिल्म किसी भी जल्दबाजी की वजह से प्रभावित ना हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई' की टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
परियोजना के नजदीकी एक सूत्र ने बताया, 'प्रभु देवा अपने निर्देशन में बहुत अच्छा काम कर रहे हैं, लेकिन सलमान खान यह जांचते रहते हैं कि उन्हें जो फिल्में चाहिए वह मिल पा रहा है कि नहीं। जब उन्हें पूरी संतुष्टि हो जाती है, अगले सीन के लिए वह तभी आगे बढ़ते हैं। मारधाड़ के दृश्यों से लेकर डांस के सीन, तक सलमान खान इस फिल्म में सब कुछ जितना अच्छा हो सके उतना अच्छा करना चाहते हैं। यह इसी का परिणाम है, कि शूटिंग को अब 10 मार्च तक आगे बढ़ा दिया गया है। हाल ही में खत्म हुए टीवी शो 'बिग बॉस' की वजह से भी उनकी शूटिंग में काफी देर हुई है।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।