फिल्म 'स्टाइल' से पॉपुलर होने वाले एक्टर साहिल खान तो आपको याद ही होंगे। एक हिट फिल्म देने के बाद ये एक्टर अचानक गायब हो गया। हालांकि कई बार कॉन्ट्रोवर्सी में आया लेकिन फिल्मों में दिखाई नहीं दिया। हाल ही में साहिल की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं।
काम ना मिलने पर जिम चलाकर गुजारा कर रहा था ये एक्टर, अचानक जीने लगा राजाओं की जिंदगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साहिल की ये तस्वीरें देख बड़े-बड़े स्टार को भी उनसे जलन होगी। साहिल ने फेसबुक अकाउंट पर ये तस्वीरें शेयर की हैं। साथ ही एक मैसेज भी लिखा है। उन्होंने लिखा, 'जलन एक बीमारी है, जल्द ठीक हो जाओ।' साहिल काम ना होने के बावजूद एक राजा की तरह जिंदगी जी रहे हैं।
साहिल इन दिनों कांस में हैं और याच पर चिल करते नजर आ रहे हैं। साहिल की इन तस्वीरों से लग रहा है कि वो जन्नत की सैर पर निकले हैं। बता दें कि साहिल अपने फिल्मी करियर में सिर्फ चार-पांच फिल्में ही की हैं। जो फ्लॉप हो गई थीं।
फ्लॉप फिल्मों के बाद उन्हें काम मिलना बंद हो गया। काम ना मिलने के चलते साहिल एक छोटा-मोटा जिम चलाने लगे। साहिल की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने बॉलीवुड एक्ट्रेस निगार खान से साल 2004 में शादी की थी। लेकिन अब दोनों अलग हो गए हैं।
निगार ने साहिल खान पर गे होने का आरोप लगाया था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, साहिल की किसी लड़के के साथ कॉम्प्रोमाइजिंग पोजीशन में फोटो वायरल हो गई थी। इसके बाद लोगों ने ये मानना शुरू कर दिया कि साहिल गे हैं।