{"_id":"5a52e2e14f1c1b44198b565e","slug":"film-aiyaary-release-date-changed-beacause-of-padmavati-release","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'पद्मावती' से घबराए दूसरे फिल्ममेकर्स, 'अय्यारी' की रिलीज डेट में होगा बदलाव","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'पद्मावती' से घबराए दूसरे फिल्ममेकर्स, 'अय्यारी' की रिलीज डेट में होगा बदलाव
Mon, 08 Jan 2018 08:52 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 08 Jan 2018 08:52 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
aiyaary
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिल्म 'पद्मावती' की रिलीज डेट सामने आते ही कई फिल्ममेकर्स के लिए परेशानी खड़ी हो गई है। फिल्म की रिलीज में कुछ ही दिन बचे हैं ऐसे में डेट्स को लेकर अब दूसरे निर्माताओं के हाथ पैर फूल गए हैं। 'पद्मावती' के निर्माता-निर्देशक संजय लीला भंसाली फिल्म 25 जनवरी को रिलीज करना चाहते हैं।
25 को ही अक्षय कुमार की 'पैडमैन' रिलीज होगी, जबकि 26 जनवरी को मनोज बाजपेयी और सिद्धार्थ मल्होत्रा स्टारर फिल्म 'अय्यारी' की रिलीज डेट है। 25 जनवरी के बाद लगातार तीन दिनों तक छुट्टियां हैं, ऐसे में हर फिल्ममेकर अपनी फिल्म ज्यादा से ज्यादा दर्शकों तक पहुंचाना चाहते हैं।
3 of 5
Aiyaary
'अय्यारी' के निर्देशक नीरज पांडे ने एक इंटरव्यू में बताया कि 'फिल्म की रिलीज डेट में बदलाव हो सकता है। मैं नहीं चाहता कि मेरी फिल्म किसी भी बड़ी फिल्म से टकराए, जिसका नुकसान हमें उठाना पड़े।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मनोज बाजपेयी और सिद्धार्थ मल्होत्रा
वहीं 'अय्यारी' में मनोज बाजपेयी के साथ मुख्य किरदार निभा रहे एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने साफ किया कि एक बार 'पद्मावती' की रिलीज डेट की आधिकारिक जानकारी मिल जाए तो उसके बाद उनकी टीम अपना फैसला लेगी।
विज्ञापन
5 of 5
PADMAVATI
फिल्म 'पद्मावती' लंबे समय से विवादों में चल रही है। इस फिल्म का सभी को इंतजार है, ऐसे में 'अय्यारी' के निर्माता कोई भी रिस्क नहीं लेना चाहेंगे कि उनकी फिल्म दो बड़ी फिल्मों के बीच में फंस जाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।