{"_id":"5c963c50bdec2214107d0b2e","slug":"film-arjun-reddy-actor-vijay-deverakonda-hospitalised","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'अर्जुन रेड्डी' एक्टर विजय की हुई तबीयत खराब, शूटिंग छोड़ हुए अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'अर्जुन रेड्डी' एक्टर विजय की हुई तबीयत खराब, शूटिंग छोड़ हुए अस्पताल में भर्ती
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अरविंद अरविंद
Updated Sat, 23 Mar 2019 07:53 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
Arjun Reddy
- फोटो : file
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
तेलुगू अभिनेता विजय देवरकोंडा खराब स्वास्थय के चलते अस्पताल में भर्ती हुए हैं। वह अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग के आखिरी शूट करने में बिजी थे। उनकी यह फिल्म अप्रैल में रिलीज होने जा रही है। डाक्टर ने उनको आराम की सलाह दी है। ऐसे में अभिनेता के लिए जल्द से जल्द से ठीक होकर फिल्म को पूरी करने का दवाब है।
2 of 4
Arjun Reddy
विजय ने कहा कि वह बुधवार की शाम 6 बजे तक शूटिंग कर रहे थे और अचानक उन्हें शरीर में बहुत थकावट और कमजोरी महसूस हुई। ऐसे में उन्हें बुखार भी चढ़ने लगा। अभिनेता ने सोशल मीडिया पर अभी तक ऐसी कोई जानकारी शेयर नहीं दी है। बावजूद इसके अभिनेता ने यातायात नियम तोड़ने संबधी एक पोस्ट किया जिसमें उन्होंने अपने फैन्स से यातायात नियमों का पालन करने को कहा।
3 of 4
Arjun Reddy
बता दें कि हाल ही में विजय की फिल्म 'भारत कम्मा' का टीजर रिलीज हुआ था। रश्मिका मंदाना फिल्म में मुख्य अभिनेत्री का रोल करने जा रही हैं। फिल्म का टीजर आते ही हिट हो गया था। खबर है कि विजय इस फिल्म के बाद निर्देशक क्रांति माधव की अगली फिल्म में नजर आ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
Arjun Reddy
अभिनेता को तेलुगू फिल्म अर्जुन रेड्डी (2017) से बड़ी पहचान मिली थी। इस फिल्म का रीमेक में बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर काम कर रहे हैं। विजय ने फिल्म नुविला (2011) से अभिनय की दुनिया में कदम रखा था। इसके बाद वह लाइफ इज ब्यूटीफुल, येवादे सुब्रामन्यम, द्वारका, नोटा, टैक्सी वाला में काम कर चुके हैं। इस साल वह फिल्म डियर कामरेड में भी नजर आएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।