महेश भट्ट की 35 साल पुरानी फिल्म का पाक में बना रीमेक, बॉक्स ऑफिस पर कर रही अच्छी कमाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खैर पाक सिनेमा के डायरेक्टर शान साहिब ने फिल्म के रीमेक को डायरेक्ट किया है। फिल्म 21 दिसंबर को रिलीज हो गई है और बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई भी कर रही है। फिल्म की कहानी चारों लोगों की जिंदगी के इर्द-गिर्द घूमती है। बताया जा रहा है कि पाक में बनी इस फिल्म का रीमेक म्यूजिकल रोमांस से भरपूर है।
डायरेक्टर शान ने कहा कि फिल्म का रीमेक बनाने के लिए भारतीय क्रू के साथ सहयोग करना बहुत ही जरुरी था। शान ने आगे कहा कि पाकिस्तान, भारत के साथ उसी तरह काम कर सकता है जो चीन, अमेरिका के लिए करता है।
उन्होंने आगे बताया कि भारत में फिल्म बनाने की लागत बहुत ज्यादा है और उन्हें लगता है कि आने वाले कुछ सालों में मेकर्स 'ए' ग्रेड की फिल्मों को बनाने का खर्चा उठा नहीं पाएंगे। फिल्म पर बोलते हुए शान ने कहा कि फिल्म को कुछ और नाम दे सकते थे लेकिन ओरिजिनल नाम से ही ये दर्शकों की नजर में आ सकेगी।
वहीं, फिल्म 'अर्थ' के डायरेक्टर महेश भट्ट ने फिल्म के लिए शान को ढेर सारी बधाईयां दी है। बता दें कि महेश ने फिल्म 'अर्थ' से ही अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान में फिल्म रिलीज हो गई है और लोग इसे पसंद भी कर रहे हैं।
A stunning looking film shot with passion.Thank u @mshaanshahid for bringing the film that hurled me into history to a whole new audience. 🙏