एक्टर आयुष्मान खुराना फिल्म 'अंधाधुन' के बाद अब 'बधाई हो' में नजर आने वाले हैं। फिल्म का ट्रेलर पिछले महीने रिलीज किया गया था जिसे बहुत पसंद किया जा रहा है। बता दें कि अब फिल्म प्रमोशन को लेकर बड़ा कदम उठाया गया है जिसमें फिल्म मेकर्स और निर्माताओं ने 50 गर्भवती महिलाओं के लिए बेबी शॉवर का खास प्लान किया है। यह कार्यक्रम मुंबई में होगा।
आयुष्मान खुराना 50 प्रेग्नेंट महिलाओं को देंगे ये खास तोहफा, फिल्म 'बधाई हो' से जुड़ा है बड़ा राज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस बात की जानकारी फिल्म में लीड रोल कर रहे एक्टर आयुष्मान खुराना ने ट्वीट कर दी है। उन्होंने एक पोस्टर शेयर किया है जिसमें लिखा है कि अगर कोई महिला 5 महीने या उससे ज्यादा की गर्भवती हैं तो इस खास अनुभव को हमारे साथ शेयर करें, फिल्म की प्रमोशन के लिए यह सेलिब्रेशन किया जा रहा है जो उम्रदराज दंपति के माता-पिता बनने के बारे में है, इस पार्टी में एक्ट्रेस नीना गुप्ता भी शामिल होंगी जिन्होंने फिल्म में एक अधेड़ उम्र की गर्भवती महिला का किरदार निभाया है।'
Celebrate your good news with our family! :) Hope to see you all there! DM @badhaaihofilm for further details. #BadhaaiHo @sanyamalhotra07 @raogajraj @Neenagupta001 @iAmitRSharma @JungleePictures @ChromePictures pic.twitter.com/kvxIvrIU0Q
— Ayushmann Khurrana (@ayushmannk) October 8, 2018
एक्ट्रेस नीना गुप्ता ने कहा ' मातृत्व का अनुभव करने वाली हर महिला के लिए यह पल बहुत खास होता है और मेरे खास दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ इस तरह यह पल सेलिब्रेट करने का बहुत ही अचछा तरीका है।
बता दें कि फिल्म में नीना गुप्ता, आयुष्मान की गर्भवती मां का रोल प्ले करने जा रही हैं। वहीं, आयुष्मान के साथ सान्या मल्होत्रा लीड रोल में नजर आएंगी। शांतनु श्रीवास्तव और अक्षत ने फिल्म की स्टोरी लिखी है और अमित रविंद्रनाथ ने फिल्म डायरेक्ट की है। बता दें कि फिल्म 19 अक्टूबर को रिलीज होगी।
इससे पहले फिल्म के एक गाने 'बधाइयां तेनु' को व्यास ने लिखा है। वहीं बृजेश शांडिल्य, रोनी और जॉर्डन ने बेहद खूबसूरत आवाज में गया है। बात करें गाने के वीडियो की तो इसमें अपनी मां के गर्भवती होने पर आयुष्मान पूरी वीडियो में शर्मिंदा होते और दोस्तों से नजर बचाते दिखते हैं। वहीं फिल्म में उनकी गर्लफ्रेंड यानी अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा आयुष्मान खुराना की मां के गर्भवती होने पर चिढ़ाती रहती हैं।