{"_id":"680116f992d077660d0f65c0","slug":"film-jaat-starring-sunny-deol-day-8-box-office-collection-drastic-loss-in-earning-2025-04-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Jaat Collection Day 8 : ‘जाट’ का जलवा पड़ गया फीका, जानिए सनी देओल की फिल्म ने आठवें दिन किया कितना कलेक्शन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Jaat Collection Day 8 : ‘जाट’ का जलवा पड़ गया फीका, जानिए सनी देओल की फिल्म ने आठवें दिन किया कितना कलेक्शन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पूनम कंडारी
Updated Thu, 17 Apr 2025 08:30 PM IST
सार
Jaat Movie Box Office Collection Day 8 : सनी देओल की फिल्म ‘जाट’ को सिनेमाघरों में एक हफ्ता पूरा हो चुका है। फिल्म को थिएटर में आज यानी गुरुवार को आठवां दिन है। जानिए, फिल्म ‘जाट’ ने आठवें दिन कितनी कमाई की?
विज्ञापन
1 of 5
फिल्म 'जाट' में सनी देओल
- फोटो : इंस्टाग्राम@iamsunnydeol
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
सनी देओल की फिल्म ‘जाट’ को लेकर रिलीज से पहले काफी क्रेज नजर आया। जब फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई तो पहले दिन इस फिल्म ने 9.5 करोड़ रुपये के साथ अपना खाता खोला। यह कलेक्शन पहले दिन के मुकाबले ठीक-ठाक ही रहा। लेकिन कुछ ही दिनों में इस फिल्म के कलेक्शन में लगातार गिरावट दर्ज की गई। जानिए, आठवें दिन आकर सनी देओल की इस फिल्म ने कितना कलेक्शन बॉक्स ऑफिस पर किया है।
2 of 5
फिल्म 'जाट' में सनी देओल
- फोटो : एक्स( ट्वीटर)
8वें दिन का कलेक्शन
अब तक प्राप्त शुरुआती आंकड़ों के अनुसार फिल्म ‘जाट’ ने आठवें दिन 2.44 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म के कुल कलेक्शन की बात की जाए तो इसने अब तक 59.94 करोड़ रुपये बटोर लिए हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म ‘जाट’ का बजट लगभग 100 करोड़ रुपये है। फिल्म को हफ्ते भर से अधिक का समय हो गया है लेकिन यह अब तक अपना बजट तक वसूल नहीं कर पाई है।
3 of 5
फिल्म 'जाट'
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
दर्शकों को नहीं भाया सनी का एक्शन
फिल्म ‘जाट’ अभी तक अपना बजट वसूल करने से काफी दूर है। फिल्म में सनी देओल एक्शन अंदाज में नजर आए, दर्शकों को उनका यही स्टाइल भाता है। मगर लगता है कि फिल्म ‘जाट’ का एक्शन और कहानी दर्शकों को कुछ खास पसंद नहीं आई। कुछ फिल्म समीक्षकों के अनुसार इस फिल्म को देखकर बी ग्रेड फिल्मों को देखने के जैसा आभास होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
'केसरी 2' से होगा सनी देओल की फिल्म 'जाट' का मुकाबला
- फोटो : इंस्टाग्राम
अब ‘केसरी 2’ से होगा मुकाबला
18 अप्रैल को अक्षय कुमार की फिल्म ‘केसरी 2’ रिलीज हो रही है। इस फिल्म का ट्रेलर दर्शकों को पसंद आया है। फिल्म जलियांवाला बाग में हुए नरसंहार से जुड़ती है। देशभक्ति का रंग फिल्म में है, ऐसे में जब अक्षय कुमार की फिल्म ‘केसरी 2’ सनी देओल की ‘जाट’ के सामने आएगी तो इसके लिए कलेक्शन पर असर जरूर होगा।
विज्ञापन
5 of 5
फिल्म 'जाट' में सनी देओल और रणदीप हुड्डा
- फोटो : एक्स (ट्वीटर)
‘जाट’ में इन सितारों ने किया अभिनय
फिल्म 'जाट' में सनी देओल लीड रोल में नजर आए। वहीं रेजिना कसांड्रा, रणदीप हुड्डा, विनीत कुमार सिंह, संयमी खेर, राम्या कृष्णन और जगपति बाबू जैसे सितारे नजर आए हैं। फिल्म में रणदीप हुड्डा विलेन के रोल में थे। इस फिल्म के निर्देशक गोपीचंद मलिनेनी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।