{"_id":"67f66a5584a25809180126bf","slug":"film-jaat-starring-sunny-deol-underwent-changes-suggest-by-cbfc-2025-04-09","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sunny Deol: सेंसर बोर्ड ने चला दी सनी देओल की ‘जाट’ पर कैंची, जानिए कितने लगाए कट्स, क्या-क्या होंगे बदलाव","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Sunny Deol: सेंसर बोर्ड ने चला दी सनी देओल की ‘जाट’ पर कैंची, जानिए कितने लगाए कट्स, क्या-क्या होंगे बदलाव
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पूनम कंडारी
Updated Wed, 09 Apr 2025 06:10 PM IST
सार
सनी देओल की फिल्म ‘जाट’ कल यानी 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। रिलीज से पहले सेंसर बोर्ड ने फिल्म में कई बदलाव करने को कहें, साथ ही कुछ सीन्स पर कट्स भी लगाए हैं। जानिए सनी देओल की फिल्म में किस तरह के बदलाव सेंसर बोर्ड ने करने को कहे? और कितने सीन्स पर सेंसर बोर्ड की कैंची चली?
विज्ञापन
1 of 5
फिल्म 'जाट' के एक सीन में सनी देओल
- फोटो : यूट्यूब ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
सनी देओल की एक्शन फिल्म ‘जाट’ का उनके फैंस को लंबे वक्त से इंतजार था। कल यानी गुरुवार को यह फिल्म थिएटर में रिलीज होगी। फिल्म को चर्चित दक्षिण भारतीय निर्देशक गोपीचंद मालिनेनी ने निर्देशित किया है। रिलीज से पहले इस एक्शन फिल्म पर सेंसर बोर्ड ने काफी बदलाव करवाए हैं।
2 of 5
जाट
- फोटो : इंस्टाग्राम@iamsunnydeol
‘जाट’ को दिया यू/ए सर्टिफिकेट
सनी देओल की एक्शन फिल्म ‘जाट’ को सेंसर बोर्ड ने यू/ए सर्टिफिकेट दिया है। साथ ही इस फिल्म में लगभग 22 सीन्स में बदलाव भी करवाए हैं। फिल्म में गाली, अपशब्दों और अपमान वाली भाषा पर सेंसर बोर्ड ने आपत्ति जता दी है। कई शब्दों को बदलने और उनकी जगह हल्के शब्दों को इस्तेमाल करने के लिए कहा है।
सेंसर बोर्ड की तरफ से अपशब्दों को बदलने का आदेश फिल्म ‘जाट’ के मेकर्स को मिला है। साथ ही ‘भारत’ की जगह ‘हमारा’ और ‘सेंट्रल’ की जगह ‘लोकल’ शब्द का इस्तेमाल करने को कहा है। छेड़छाड़ करने वाले सीन्स को भी कम करने को कहा गया है।
फिल्म ‘जाट’ में कुछ ऐसी सीन्स थे, जिनमें ग्राफिक्स की मदद से गला काटने, बच्चों को गुमराह करने और भारतीय मुद्रा को पैर के नीचे दिखाने पर सेंसर बोर्ड ने आपत्ति जताई। इन सभी सीन्स में बदलाव करने के लिए भी मेकर्स को कहा गया है। इस तरह फिल्म ‘जाट’ अब 2 घंटे 33 मिनट की रह गई है।
विज्ञापन
5 of 5
फिल्म 'जाट' में विलेन बने रणदीप हुड्डा
- फोटो : यूट्यूब ग्रैब
विलेन के रोल में रणदीप हुड्डा की खूब चर्चा
फिल्म ‘जाट’ में सनी देओल तो एक्शन अंदाज में खूब वाहा-वाही पा रहे हैं। साथ ही फिल्म में रणदीप हुड्डा खलनायक की भूमिका निभा रहे हैं। ट्रेलर में रणदीप हुड्डा का जो अंदाज नजर आया, उससे वह दर्शकों के बीच फिल्म का क्रेज बढ़ाने में कामयाब रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।