{"_id":"5d4a80188ebc3e6cec0c89d9","slug":"film-makers-wants-to-make-movie-on-article-370","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फिल्म निर्माताओं में आर्टिकल 370 पर फिल्म बनाने की होड़, शुरू हुआ ये अनोखा कंपटीशन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
फिल्म निर्माताओं में आर्टिकल 370 पर फिल्म बनाने की होड़, शुरू हुआ ये अनोखा कंपटीशन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Wed, 07 Aug 2019 01:09 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Article 370
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आर्टिकल '370' के हटते ही पूरे देश में एक अजब सी लहर उठ चुकी है। हर तरफ बस इसी का बोलबाला है। यहां तक कि फिल्म इंडस्ट्री में भी इस नई पहल का दबदबा कायम हो चुका है। फिल्म उरी : द सर्जिकल स्ट्राइक के हिट होने के बाद से ही कई फिल्मकार सरकार द्वारा की गई और भारत में हुई ऐसी ही ऐतिहासिक घटनाओं को लेकर फिल्में बनाने का विचार कर रहे हैं।
2 of 5
Article 15
- फोटो : social media
इसी के चलते अब आर्टिकल 370 के हटने के बाद फिल्मकारों के बीच इसी नाम की रजिस्ट्री करने के पीछे होड़ मच चुकी है। आयुष्मान खुराना की फिल्म आर्टिकल 15 की सफलता के बाद से ही हर फिल्मकार ऐसी ही कहानियों को तलाश रहे हैं। ऐसे में कई फिल्मकार अब आर्टिकल 370 के नाम के पीछे हाथ धो कर पड़ गए हैं।
3 of 5
आर्टिकल 370
- फोटो : self
शीर्षकों की मांग में आर्टिकल 370, आर्टिकल 370 स्क्रैप्ड, आर्टिकल 35 ए स्क्रैप्ड, आर्टिकल 370 एबोलिश्ड, आर्टिकल 35 ए स्क्रैप्ड, कश्मीर में तिरंगा, कश्मीर हमारा है और 370 आर्टिकल, जैसे नाम शामिल हैं। हालांकि ऐसा पहली बार नहीं है जब फिल्मकार ऐसी कहानियों के जरिए पैसा कमाने की सोच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
gadar raazi uri
- फोटो : twitter
कुछ ही वक्त पहले पुलवामा में हुए हमलों के बाद भी कुछ ऐसा ही हुआ था। लेकिन किसी भी फिल्मकार ने पुलवामा की कहानी पर फिल्म बनाने को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की। बीते कुछ वक्त में ऐसी राष्ट्रवादी कहानियां फिल्मकारों के लिए काफी फायदेमंद साबित हुई हैं।
विज्ञापन
5 of 5
raazi
पिछले साल आई फिल्म राजी ने 122.39 करोड़ रुपये का व्यापार किया, इसके बाद फिल्म केसरी ने 151.87 करोड़ का व्यापार किया। वहीं साल की शुरूआत करने वाली फिल्म उरी ने 244 करोड़ रुपये कमाकर ऐसी राष्ट्रवादी कहानियां को फिल्मी दुनिया में एक नया जन्म दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।