{"_id":"5b235d0d4f1c1b634d8b69cc","slug":"film-producer-and-his-wife-arrested-in-us-for-sex-racket","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कई हिट फिल्म देने वाला प्रोड्यूसर निकला हीरोइनों के 'जिस्म का सौदागर', पत्नी ऐसे फंसाती थी क्लाइंट्स","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कई हिट फिल्म देने वाला प्रोड्यूसर निकला हीरोइनों के 'जिस्म का सौदागर', पत्नी ऐसे फंसाती थी क्लाइंट्स
Fri, 15 Jun 2018 04:59 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 15 Jun 2018 04:59 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
सेक्स रैकेट
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
फिल्मों की चकाचौंध भरी दुनिया दूर से सबको लुभाती है। नौजवान युवक-युवतियां आंखों में हजारों सपने लिए एक्टर और एक्ट्रेस बनने इस फील्ड में करियर बनाने आते हैं लेकिन जब वो इस चकाचौंध के पीछे भागने लगते हैं तो कई बार उनका सामना ऐसी कड़वी सच्चाई से होती है कि उस पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। जी हां, साउथ फिल्म इंडस्ट्री में एक्ट्रेस श्रीरेड्डी द्वारा लगाए गए कास्टिंग काउच के आरोपों का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि एक और चौंका देने वाला मामला सामने आया है।
2 of 7
बिजनेसमैन से तेलुगू फिल्मों के सफल प्रोड्यूसर बने एक शख्स और उसकी पत्नी पर साउथ की फिल्म इंडस्ट्री में सेक्स रैकेट चलाने का आरोप लगा है, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें अमेरिका केे शिकागो शहर में गिरफ्तार कर लिया है। ये दम्पति टॉलीवुड एक्ट्रेसेस को अमेरिका में शो और काम दिलाने का बहाना बनाकर बुलाते थे और फिर उन्हें वेश्यावृत्ति में धकेल देते थे।
3 of 7
जानकर हैरानी होगी कि आरोपी 34 वर्षीय मोदुगुमुडी किशन और उसकी 31 वर्षीय पत्नी चंद्रा को अप्रैल के आखिरी हफ्ते में गिरफ्तार किया गया था लेकिन मामला तब लोगों के सामने आया जब स्थानीय मीडिया ने ये खबर छापी कि फेडरल पुलिस ने शिकागो के एक कोर्ट में 42 पन्नों की चार्जशीट फाइल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
शिकागो में प्रकाशित एक खबर के मुताबिक आरोपी किशन और उसकी पत्नी इस काम के लिए अपने ग्राहकों से 3 हजार अमेरिकी डॉलर यानी करीब 2 लाख रुपये लेते थे। अमेरिकी पुलिस ने जब इस दंपति के घर पर छापा मारा तो उन्हें वहां से काफी सबूत मिले। पुलिस ने कई बैग और 70 कंडोम भी बरामद किए। यही नहीं पुलिस को एक ऐसा रजिस्टर भी मिला जिस पर आने वाली हीरोइनों की डिटेल थी कि उनकी डेट कब और किसके साथ है।
विज्ञापन
5 of 7
इसके साथ ही पुलिस को चंद्रा के फोन से करीब दर्जनों टेक्स्ट मैसेज मिले हैं जिनमें वो क्लाइंट्स से हीरोइन बनने के लिए आने वाली लड़कियों का सौदा और उसका रेट तय करती थी। चार्जशीट में कहा गया है कि चंद्रा इस दौरान अपने क्लाइंट्स को लड़िकयों की फोटो भी भेजती थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।