{"_id":"5e90261b8ebc3e72b2598424","slug":"film-producer-karim-morani-daughter-shaza-morani-reportedly-tests-negative-in-one-week-after-coronavirus-treatment","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"करीम मोरानी की बेटी ने दी एक ही हफ्ते में कोरोना को मात, पिता और बहन अब भी हैं चपेट में","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
करीम मोरानी की बेटी ने दी एक ही हफ्ते में कोरोना को मात, पिता और बहन अब भी हैं चपेट में
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रतीक्षा राणावत
Updated Fri, 10 Apr 2020 02:52 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
shaza morani
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कोरोना वायरस का कहर पूरे देश ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है। इससे कोई भी अछूता नहीं रहा है। देशभर के हजारों लोग इस संक्रमण की चपेट में हैं। कई लोगों की मौत हो चुकी है। लेकिन इसी बीच अच्छी खबर ये है कि इससे भी ज्यादा लोग इस संक्रमण को मात देकर इससे जंग भी जीत रहे हैं। बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर के बाद अब फिल्म इंडस्ट्री से ही एक और उदाहरण देखने को मिला है। फिल्म निर्माता करीम मोरानी की बेटी ने भी इस संक्रमण को मात दे दी है।
2 of 5
Karim Morani and Zoa Morani
- फोटो : twitter
दरअसल हाल ही में जाने माने फिल्म निर्माता करीम मोरानी की बेटी शजा मोरानी कोरोना पॉजिटिव आई थीं। जिसके बाद उनके पूरे परिवार का टेस्ट किया गया। परिवार के टेस्ट में पता लगा कि शजा मोरानी के अलावा उनकी बहन जोया मोरानी और पिता भी कोरोना पॉजिटिव हैं। जिसके बाद तीनों का ही इलाज चल रहा है। लेकिन हाल ही में खबर आई है कि शजा मोरानी अब स्वस्थ हो गई हैं।
3 of 5
शजा मोरानी
- फोटो : Social Media
टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक कोरोना पॉजिटिव पाई जाने वाली शजा मोरानी की दूसरी रिपोर्ट निगेटिव पाई गई हैं। करीम के परिवार के एक करीबी से पता चला है कि 'शजा की दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आई है, लेकिन फिर भी उनका एक बार फिर से टेस्ट किया गया है ताकि ये बात पक्की हो सके। अगली रिपोर्ट कल आएगी। वहीं उम्मीद की जा रही है कि कल उन्हें अस्पताल से भी छुट्टी मिल जाएगी और वो घर जा सकेंगी'।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
शजा मोरानी
- फोटो : Social Media
बता दें कि बीते दिनों मुंबई के जूहू में रहने वाले प्रोड्यूसर करीम मोरानी की बेटी शजा मोरानी को कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। हालांकि शजा में कोई भी विजिबिल लक्षण नहीं थे। करीब एक हफ्ते तक उनका इलाज चला था। वहीं अब रिपोर्ट्स की मानें तो शजा इलाज पर रिस्पॉन्स कर रही हैं। दरअसल शजा कुछ दिन पहले ही श्रीलंका से भारत लौटी थीं। जिसके बाद उनका टेस्ट किया गया था।
विज्ञापन
5 of 5
जोआ मोरानी
- फोटो : Social Media
गौरतलब है कि बीते दिन जोया मोरानी ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए एक पोस्ट किया था जिसमें उन्होंने अपने ट्रीटमेंट से जुड़ी जानकारी दी थी। साथ मेडिकल स्टाफ के बर्ताव के बारे में भी बताया था। जोया ने इस पोस्ट के जरिए अपने डॉक्टर का भी शुक्रिया अदा किया था। जोया मोरानी भी राजस्थान से लौटी थीं जिसके बाद उनका कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।