फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जन्मदिन पर रिलीज होगा कंगना की फिल्म का ट्रेलर, दक्षिण की कद्दावर नेता जयललिता की बायोपिक

Thu, 18 Mar 2021 05:59 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Thu, 18 Mar 2021 05:59 PM IST
विज्ञापन
Film Thalaivi Trailer Will Be Released On Actress Kangana Ranaut Birthday
फिल्म थलाइवी - फोटो : Instagram

अभिनेत्री कंगना रणौत अगले महीने पर्दे पर लौट रही हैं। उनकी फिल्म 'थलाइवी' की रिलीज डेट का एलान तो कब का हो चुका, अब उनकी इस फिल्म के ट्रेलर का भी मुहूर्त निकल आया है। फिल्म 'थलाइवी' का ट्रेलर कंगना रणौत के जन्मदिन यानी 23 मार्च को रिलीज होगा।



 

Film Thalaivi Trailer Will Be Released On Actress Kangana Ranaut Birthday
थलाइवी - फोटो : Social Media

कंगना रणौत की टीम का मानना है कि फिल्म 'थलाइवी' उनके जीवन की अब तक की सबसे बड़े फिल्मों में से एक है। और, इसे साल की सबसे बड़ी फिल्म मानते हुए ही इसके ट्रेलर लॉन्च की तैयारियां की जा रही हैं। निर्देशक विजय की इस फिल्म में तमिलनाडु की राजनीति बदल देने वाली अभिनेत्री जयललिता की जीवनगाथा देखने को मिलेगी।

Film Thalaivi Trailer Will Be Released On Actress Kangana Ranaut Birthday
फिल्म बंटी और बबली 2 और थलाइवी - फोटो : Instagram

फिल्म एम जी रामचंद्रन का रोल अभिनेता अरविंद स्वामी कर रहे हैं। यह फिल्म तमिल, तेलुगू और हिंदी में 23 अप्रैल को रिलीज हो रही है। इसी दिन यशराज फिल्म्स की फिल्म ‘बंटी और बबली 2’ भी रिलीज होनी है। फिल्म ‘बंटी और बबली 2’ में सैफ अली खान, रानी मुखर्जी, सिद्धांत चतुर्वेदी और शर्वरी वाघ की मुख्य भूमिकाएं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Film Thalaivi Trailer Will Be Released On Actress Kangana Ranaut Birthday
कंगना रणौत - फोटो : Instagram

कंगना रणौत के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस के पास कई प्रोजेक्ट्स हैं। इन दिनों वो अपनी फिल्म 'धाकड़' की शूटिंग करने में व्यस्त हैं। इसके अलावा वो फिल्म 'तेजस', 'मणिकर्णिका रिटर्न्स- द लेजेंड ऑफ दिद्दा', 'थलाइवी' में नजर आएंगी।

विज्ञापन
Film Thalaivi Trailer Will Be Released On Actress Kangana Ranaut Birthday
कंगना रणौत - फोटो : Social media
इसके अलावा कंगना देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर आधारित एक पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म बनाने वाली हैं, जिसमें वह खुद इंदिरा गांधी का किरदार निभाते हुए नजर आएंगी। एक्ट्रेस आखिरी बार फिल्म 'पंगा' में नजर आई थीं। फिल्म साल 2020 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed