अगले हफ्ते निर्देशक रामगोपाल वर्मा की फिल्म ‘डी कंपनी’ रिलीज हो रही है। और, संयोग ही है कि उसके एक हफ्ते पहले यानी इस शुक्रवार को वह फिल्म रिलीज हो रही है, जिससे मुंबई में अंडरवर्ल्ड नाम के शब्द की शुरूआत होती है। फिल्म ‘मुंबई सागा’ कथित रूप से उस मान्या सुर्वे पर आधारित है जिसके सफाए के लिए ही मुंबई में पहली बार स्पेशल टीम बनी थी। इसी मान्या ने ही दाऊद इब्राहिम के भाई साबिर को मारा था। फिल्म ‘मुंबई सागा’ इस साल की पहली ऐसी हिंदी फिल्म है जिसमें मेनस्ट्रीम का कोई ऐसा हीरो काम कर रहा है जिसकी फिल्मों की ओपनिंग दहाई के अंकों में होती रही है।
Mumbai Saga Box Office Preview: इतने करोड़ कमाने से बचेगी जॉन की साख, ‘रूही’ ने सेट किया पैमाना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निर्माता निर्देशक राम गोपाल वर्मा ने अपनी फिल्म ‘डी कंपनी’, अंडरवर्ल्ड के अपने शोध, अपनी फिल्मों के बाद आए अंडरवर्ल्ड के फोन और तमाम मुद्दों पर ‘अमर उजाला’ के सलाहकार संपादक पंकज शुक्ल के लंबी बातचीत की है। ये वीडियो इंटरव्यू अमर उजाला डॉट कॉम पर जल्द ही प्रसारित किया जाएगा। इसी इंटव्यू में दाऊद के भाई और मान्या सुर्वे का भी जिक्र है। ये संयोग ही है कि इस कहानी पर निर्देशक संजय गुप्ता ने जो फिल्म ‘मुंबई सागा’ बनाई, वह ‘डी कंपनी’ का कर्टेन रेजर बन गई है।
फिल्म ‘मुंबई सागा’ के सामने बॉक्स ऑफिस पर पहली चुनौती जॉन अब्राहम के पिछले रिकॉर्ड की बराबरी करने की है। जॉन की पिछली फिल्म ‘सत्यमेव जयते’ ने पहले दिन 19 करोड़ रुपये की ओपनिंग की थी और फिल्म ‘बाटला हाउस’ की ओपनिंग 14 करोड़ रुपये रही थी। मुंबई फिल्म वितरण क्षेत्र में अब भी दर्शकों की क्षमता पचास फीसदी ही रखे जाने के चलते कमाई आधी रह जाने का अनुमान लगाते हुए फिल्म ‘मुंबई सागा’ की ओपनिंग कम से कम सात करोड़ रुपये होनी चाहिए।
बीते दिनों की फिल्मों की ओपनिंग को मानदंड बनाकर सितारों की लोकप्रियता को जांचने का जो पैमाना कोरोना संक्रमण शुरू होने के बाद बना है उसके हिसाब से फिल्म ‘रूही’ में राजकुमार राव पास रहे हैं। उनकी अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग लेने वाली फिल्म ‘स्त्री’ रही है जिसने बॉक्स ऑफिस पर करीब छह करोड़ रुपये की ओपनिंग ली थी। उनकी इस साल रिलीज फिल्म ‘रूही’ इसके आधे से ज्यादा की ओपनिंग लेकर राजकुमार राव की ब्रांड वैल्यू मजबूत करने में कामयाब रही। अब इसी पैमाने पर जॉन अब्राहम और इमरान हाशमी की लोकप्रियता फिल्म ‘मुंबई सागा’ में आंकी जाएगी।
शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर दो फिल्मों का सीधा मुकाबला है। निर्देशक संजय गुप्ता की फिल्म ‘मुंबई सागा’ की सीधी भिड़ंत निर्देशक दिबाकर बनर्जी की अरसे से अटकी पड़ी फिल्म ‘संदीप और पिंकी फरार’ से हो रही है। लोकप्रियता के लिहाज से देखें तो फिल्म ‘मुंबई सागा’ का पलड़ा बॉक्स ऑफिस पर भारी है। फिल्म ‘संदीप और पिंकी फरार’ के ट्रेलर ने तो लोगों को उत्सुक किया है, लेकिन फिल्म में परिणीति चोपड़ा की मौजूदगी फिल्म के खिलाफ काम कर रही है। अर्जुन कपूर के करियर के लिए ये फिल्म काफी अहम है।