{"_id":"605336ff8ebc3e59077725b8","slug":"renuka-panwar-new-haryanvi-song-matki-gone-viral-towards-sapna-choudhary-gori-nagori-dance-was-praised","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सपना चौधरी को टक्कर दे रहा रेणुका पवार का हरियाणवी पावर पैक गाना, ’तोड़ लाई मटकी’ ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सपना चौधरी को टक्कर दे रहा रेणुका पवार का हरियाणवी पावर पैक गाना, ’तोड़ लाई मटकी’ ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अमरीन हुसैन
Updated Thu, 18 Mar 2021 05:18 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
रेणुका पवार मटकी गाना
- फोटो : Youtube
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
म्यूजिक इंडस्ट्री में पंजाबी गानों और संगीत का अलग ही स्थान है। बॉलीवुड फिल्मों में तो इनकी गजब की धाक है। लेकिन इन सबके बीच अब हरियाणवी संगीत उभरता हुआ नजर आ रहा है और लोग इसे पसंद भी कर रहे हैं। जानी-मानी हरियाणवी डांसर सपना चौधरी के बाद अब एक और नाम इंडस्ट्री में खूब चर्चा में है, जिन्होंने अपना नया गाना रिलीज कर सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। रेणुका पवार के नए गाने ने धूम मचा रखी है।
2 of 5
रेणुका पवार का मटकी गाना
- फोटो : Youtube
हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में रेणुका पवार इन दिनों सेन्सेशन बनी हुई हैं। उनके गाने सोशल मीडिया पर धूम मचा रहे हैं और अच्छा बिजनेस कर रहे हैं। वे यूट्यूब पर भी लगातार ट्रेंडिंग हैं। अब रेणुका का नया हरियाणवी गाना 'तोड़ लाई मटकी' दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है। इसका खुमार लोगों पर ऐसा चढ़ा है कि वे मशहूर हरियाणवी डांसर सपना चौधरी को टक्कर देती नजर आ रही हैं।
3 of 5
रेणुका पवार का मटकी गाना
- फोटो : Youtube
रेणुका का एक नया गाना ‘तोड़ लाई मटकी’ हाल ही में रिलीज हुआ है। सॉन्ग की के बीट्स पर लगाए गए डांसिंग मूव्स ने दर्शकों को हिलाकर रख दिया है। गाने ने सभी का दिल जीत लिया है और इसे अच्छे व्यूज मिले हैं। इसके साथ ही रेणुका खुद को स्थापित करने की अधिक कोशिशों में लग गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
रेणुका पवार का मटकी गाना
- फोटो : Youtube
गाने के रिलीज होने के एक हफ्ते के बाद ही इसे 14 लाख से भी ज्यादा लोगों ने देखा है और इसके व्यूज लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। इसमें गोरी नागोरी और कुलदीप कैशिक अपने टैलेंट से तड़का लगा रहे हैं। पवन गिल के निर्देशन में इस नए हरियाणवी गाने को रेणुका पवार और अमित धुल ने अपनी आवाज दी है। एंडी दहिया ने लिखा है और जीआर म्यूजिक ने कंपोज किया है।
विज्ञापन
5 of 5
रेणुका पवार का मटकी गाना
- फोटो : Youtube
'तोड़ लाई मटकी' में मटकी लिए ठुमके लगाती डांसर गोरी नागोरी की बात करें तो वे एक तेजी से उभरती हुई हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री की कलाकार हैं। उनका काम काफी पसंद किया जा रहा है। खासकर संगीत की धुन पर लगाए गए उनके ठुमकों ने तो दर्शकों का दिल जीत लिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।