{"_id":"6051f5e1ca9684629073d769","slug":"amrish-puri-chaman-puri-madan-puri-here-facts-about-bollywood-famous-villain","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मदन-चमन और अमरीश पुरी के बीच है क्या नाता, जानिए इस खबर में पूरा किस्सा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मदन-चमन और अमरीश पुरी के बीच है क्या नाता, जानिए इस खबर में पूरा किस्सा
बॉलीवुड में ऐसे तमाम अभिनेता हुए हैं, जिन्होंने फिल्मों में विलेन का किरदार निभाया है और अपनी एक्टिंग से अलग छाप छोड़ी है। अमरीश पुरी ऐसे ही कलाकार हैं, जिन्होंने अपने अभिनय से किरदारों को ऐसे जीवंत किया कि उन पर बेयकीनी की कोई वजह नहीं थी। अपनी ऊंची कद-काठी और बुलंद आवाज के बल पर अमरीश पुरी सबसे आगे निकल गए। उनकी गोल-गोल घूमती हुई आंखें सामने खड़े व्यक्ति के भीतर दहशत पैदा कर देती थी। लेकिन यह बात बहुत कम लोग जानते होंगे कि हिंदी सिनेमा में अमरीश पुरी, चमन पुरी और मदन पुरी की जोड़ी है जो कि खास भाईयों की जोड़ी है। अमरीश पुरी के भाई चमन पुरी और मदन पुरी भी बॉलीवुड की फिल्मों में विलेन का किरदार कर चुके हैं।
2 of 5
अमरीश पुरी-मदन पुरी
- फोटो : सोशल मीडिया
अमरीश पुरी की फिल्में तो बहुत देखी होंगी और अमरीश पुरी के विलेन के किरदार को बहुत ज्यादा पसंद भी किया होगा। वही, दूसरी तरफ अमरीश पुरी के भाई मदन पुरी ने भी कई सालों तक बेहतरीन अभिनय करके नाम कमाया है। अभिनेता मदन पुरी ने बॉलीवुड और पंजाबी फिल्मों में खूब काम किया है।
3 of 5
मदन पुरी
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि मदन पुरी के खाते में 50 साल का फिल्मी करियर और 430 से भी ज्यादा फिल्मों का रिकॉर्ड है। उन्होंने 1946 में 'अहिंसा' नाम की फिल्म से अपने करियर की शुरूआत की थी। मालूम हो कि वह मोगैंबो यानी अमरीश पुरी के बड़े भाई थे और बॉलीवुड में उनके करियर की शुरुआत का क्रेडिट भी उन्हीं को जाता है। मदन पुरी ने अपने समय में कई पंजाबी फिल्मों में भी काम किया था। उनका निधन 13 जनवरी को 1985 में हार्ट अटैक से हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
चमन पुरी
- फोटो : सोशल मीडिया
अमरीश पुरी के भाई चमन पुरी को कम ही लोग जानते है, लेकिन क्या आपको पता है कि उन्होंने ने भी कई फिल्मों में काम किया। उनकी खास फिल्में 'हावड़ा ब्रिज', 'द ट्रेन' और 'विक्टोरिया नं. 203' है। इन फिल्मों में चमन पुरी ने अपने अभिनय से लोगों का दिल जीता था। इसके अलावा भी उन्होंने तमाम फिल्मों में काम किया है।
विज्ञापन
5 of 5
अमरीश पुरी-मदन पुरी-चमन पुरी
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि अमरीश पुरी के पिता का नाम निहाल सिंह पुरी और मां का नाम वेद कौर था। अमरीश पांच भाई बहन थे। उनके दो बड़े भाई चमन पुरी और मदन पुरी जबकि एक बड़ी बहन चंद्रकांता थी। साथ ही उनका एक एक छोटा भाई हरीश सिंह पुरी था। इनमें से मदन पुरी भी मशहूर अभिनेता रहे। अमरीश की पहली फिल्म थी 1970 में आई प्रेम पुजारी थी और आखिरी फिल्म 2006 में आई कच्ची सड़क थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।