फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पर्दे पर इन जोड़ियों के बीच दिखी जीरो केमेस्ट्री, फिल्में देख हैरान हुए दर्शक

Thu, 18 Mar 2021 03:35 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Thu, 18 Mar 2021 03:35 PM IST
विज्ञापन
Salman Daisy to Shahid Deepika these bollywood leads had zero onscreen chemistry
पद्मावत, जय हो - फोटो : Instagram

बॉलीवुड में एक बेहतरीन फिल्म बनाने के लिए उसमें काम करने वाले सितारों के बीच केमेस्ट्री का दिखना बेहद जरूरी है। बहुत सी फिल्में कई बार अपनी कहानी के लिए भले ही सफल ना हो, लेकिन मुख्य सितारों की बॉन्डिंग फैंस को प्रभावित कर जाती है। वहीं जब सितारों के बीच एक बंधन नहीं दिखता है तो फिर कहानी बेहतरीन होते हुए भी फीकी हो जाती है। तो चलिए आपको बताते हैं कुछ ऐसे ही जोड़ियों के बारे में जिन्हें पर्दे पर एक साथ कास्ट करना निर्देशक की बड़ी भूल साबित हुई थी।

Salman Daisy to Shahid Deepika these bollywood leads had zero onscreen chemistry
सलमान खान, डेजी शाह

डेजी शाह- सलमान खान

सलमान खान बड़े पर्दे के सुपरस्टार हैं। उन्होंने बहुत सी हीरोइनों के साथ रोमांस किया है। हालांकि फिल्म 'जय हो' में डेजी शाह और उनकी जोड़ी दर्शकों के बर्दाश्त के बाहर हो गई थी। फिल्म में दोनों के बीच कोई केमेस्ट्री दर्शकों को नजर ही नहीं आई। ये फिल्म तो दर्शकों को पसंद नहीं आई लेकिन फिल्म का गाना 'तेरे नैना बड़े कातिल' को काफी पसंद किया गया था।

Salman Daisy to Shahid Deepika these bollywood leads had zero onscreen chemistry
पद्मावत

शाहिद कपूर- दीपिका पादुकोण

शाहिद एक बेहतरीन अभिनेता हैं और पिछले कुछ सालों से उन्होंने और भी ज्यादा बेहतर तरीके से साबित किया है। वहीं दीपिका तो इंडस्ट्री की टॉप हीरोइनों में से एक हैं। ऐसे में जब संजय लीला भंसाली ने दोनों को फिल्म 'पद्मावत' में कास्ट किया तो दर्शकों को लगा कि इनकी जोड़ी धमाल मचा देगी। हालांकि बेहतरीन अभिनय करने के बावजूद दोनों ही सितारों के बीच केमेस्ट्री गायब दिखी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Salman Daisy to Shahid Deepika these bollywood leads had zero onscreen chemistry
फिल्म रोबोट में रजनीकांत और ऐश्वर्या राय - फोटो : सोशल मीडिया

रजनीकांत-ऐश्वर्या राय बच्चन

सुपरस्टार रजनीकांत भी पूर्व विश्व सुंदरी के साथ अपनी केमेस्ट्री से फैंस को प्रभावित नहीं कर पाए। फिल्म 'रोबोट' में रजनीकांत ऐश्वर्या राय बच्चन के प्रेमी के किरदार में नजर आए थे। साथ ही उनका दूसरा किरदार एक रोबोट का था। हालांकि फिल्म की कहानी और अभिनय दर्शकों को खूब पसंद आया, लेकिन केमेस्ट्री के मामले में ये जोड़ी दर्शकों को फीकी लगी।

विज्ञापन
Salman Daisy to Shahid Deepika these bollywood leads had zero onscreen chemistry
किस्मत कनेक्शन - फोटो : Social Media

शाहिद कपूर-विद्या बालन

शाहिद कपूर ने बॉलीवुड की कई हीरोइनों के साथ रोमांस किया है, लेकिन दर्शकों का उनका विद्या बालन के साथ रोमांस करना पसंद नहीं आया। शाहिद कपूर और विद्या बालन फिल्म 'किस्मत कनेक्शन' में साथ नजर आए थे। हालांकि उम्र के फासले का असर ये सितारे अपने अभिनय से भी नहीं छिपा पाए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed