बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वे लगातार अपनी फोटोज और वीडियोज अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर कर रही हैं। इन्हें देखकर कहा जा सकता है कि अभिनेत्री इन दिनों फुल ऑन वैकेशन मूड में हैं। साथ ही उनका मालदीव हैंगओवर अभी तक थमा नहीं है।
मालदीव में समंदर किनारे बैठ प्रकृति का आनंद लेती दिखीं श्रद्धा कपूर, सेल्फी शेयर कर फैंस को बनाया दीवाना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रद्धा कपूर इन दिनों लगातार सोशल मीडिया के जरिए फैंस संग जुड़ी हैं। कभी वे कजिन की शादी की फोटोज शेयर कर महफिल लूट लेती हैं तो कभी समंदर किनारे की तस्वीरें पेश कर लोगों का ध्यान आकर्षित कर लेती हैं। सभी तस्वीरों में वह बेहद ग्लैमरस और खूबसूरत नजर आ रही हैं। अब उन्होंने एक बार फिर से मालदीव के समंदर किनारे से तस्वीर और इंस्टा स्टोरी शेयर कर यूजर्स का ध्यान खींच लिया है।
बॉलीवुड एक्ट्रेस अपनी शानदार एक्टिंग के लिए तो जानी ही जाती हैं, इसके अलावा वे निजी जिंदगी के पलों को भी फैंस संग साझा करने से नहीं चूकती हैं। एक बार फिर से उन्होंने मालदीव की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। फैंस इसपर खूब लाइक और कमेंट कर रहे हैं। साथ ही इसपर उनके कजिन प्रियांक शर्मा और बी-टाउन के उनके दोस्तों ने भी कमेंट किया है।
ये तस्वीरें द सेंट रेजिस मालदीव की हैं। अभिनेत्री ने सफेद रंग की प्रिंटेड स्लीवलेस ड्रेस पहन रखी है और सेल्फी ले रही हैं। उनके पीछे समंदर के नीले पानी का दिलकश नजारा देखा जा सकता है। खुले आसमान तले समंदर की लहरों के बीच श्रद्धा कपूर प्रकृति की सुंदरता का खूब आनंद ले रही हैं।
इससे पहले श्रद्धा कपूर ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक फोटो डाली थी, जिसमें वह स्विमसूट पहने समंदर की लहरों पर बैठी नजर आ रही थीं। कैमरा का इमोजी लगाकर उन्होंने बताया कि फोटो उनकी मां द्वारा खींची गई है। तस्वीर में नजारा देखते ही बन रहा था।