फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हर फिल्म में एक जैसे ही किरदार निभाते नजर आते हैं ये सितारे, फैंस बोले- कुछ अलग तो कर!

Thu, 18 Mar 2021 02:47 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Thu, 18 Mar 2021 02:47 PM IST
विज्ञापन
Ranbir Kapoor to Varun Dhawan these stars have literally played the same role in almost every movie
नुसरत भरुचा, वरुण धवन, रणबीर कपूर - फोटो : Instagram

फिल्मों में सितारों के दमदार अभिनय को देखकर दर्शक काफी प्रभावित होते हैं। जब उन्हें किसी सितारे की अदाकारी पसंद आती है तो उनकी उम्मीदें बढ़ जाती है। हालांकि दर्शकों को हर चीज में वैरायटी चाहिए ऐसे में जब सितारे फिल्मों में एक ही जैसे किरदार निभाते नजर आते हैं तो वो दर्शकों को अच्छा नहीं लगता। बॉलीवुड में ऐसे एक दो नहीं बल्कि कई सितारे हैं जो अलग अलग फिल्मों में अक्सर एक जैसे ही किरदार निभाते नजर आते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि इस लिस्ट में कौन कौन से सितारे हैं शामिल।

Ranbir Kapoor to Varun Dhawan these stars have literally played the same role in almost every movie
रणबीर कपूर

रणबीर कपूर

रणबीर ने अपने अभिनय और गुड लुक्स से फैंस का दिल जीता है, लेकिन उनकी अब तक की गई फिल्मों में उनका रोल ज्यादा खुलकर सामने नहीं आया है। 'सांवरिया', 'वेक अप सिड', 'ये जवानी है दीवानी' और 'ए दिल है मुश्किल' जैसी फिल्मों में रणबीर मैन चाइल्ड का किरदार ही निभाते नजर आए हैं। 'संजू' जैसी फिल्मों को छोड़ दे तो रणबीर का किरदार हर फिल्म में एक जैसा ही दिखता है।

Ranbir Kapoor to Varun Dhawan these stars have literally played the same role in almost every movie
किरण खेर

किरण खेर

बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा किरण खेर ने फिल्मों में अक्सर मस्त पंजाबी मां का किरदार ही निभाया है। हम तुम, ओम शांति ओम, टोटल सियापा, सिंह इज किंग, खूबसूरत, दोस्ताना में किरण खेर को एक चुलबुली और मजाकिया मां के किरदार में ही देखा गया। हालांकि 'कुर्बान' और 'वीर जारा' में उन्होंने एक गंभीर मां का भी किरदार निभाया, लेकिन उनकी ज्यादातर फिल्में एक जैसी ही रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ranbir Kapoor to Varun Dhawan these stars have literally played the same role in almost every movie
रितेश देशमुख - फोटो : सोशल मीडिया

रितेश देशमुख

फिल्म 'एक विलेन' और 'मरजावां' को छोड़ दें तो रितेश ने ज्यादातर फिल्मों में मुख्य हीरो के दोस्त का ही किरदार निभाया है। रितेश हमेशा उसी बेस्ट फ्रेंड के किरदार में नजर आते हैं जो स्वीट है, मजेदार है, लेकिन उसे फिल्म में हीरो की तरह नहीं देखा जा सकता। रितेश ने 'मस्ती', 'हाउसफुल सीरीज', 'हमशकल्स' जैसी फिल्मों में एक ही तरह के किरदार निभाए हैं।

विज्ञापन
Ranbir Kapoor to Varun Dhawan these stars have literally played the same role in almost every movie
nusrat bharucha - फोटो : instagram

नुसरत भरुचा

नुसरत जब पहली बार फिल्म प्यार का पंचनामा में नजर आईं तो उनके किरदार और अभिनय को काफी पसंद किया गया। इसके बाद दर्शकों को उम्मीद थीं कि नुसरत कुछ हटके किरदार करती नजर आएंगी। हालांकि 'प्यार का पंचनामा' सीरीज से लेकर 'सोनू के टीटू की स्वीटी' तक नुसरत एक चालाक गर्लफ्रेंड के किरदार में ही नजर आईं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed