{"_id":"60530eb58ebc3eda746bf78c","slug":"pop-star-rihanna-has-bought-hundred-crores-new-lavish-mansion-at-beverly-hills-in-california","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रिहाना बनीं 100 करोड़ वाली आलिशान हवेली की मालकिन, तस्वीरों में देखें 21 हजार स्क्वॉयर फीट में फैली प्रॉपर्टी की खूबसूरती","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रिहाना बनीं 100 करोड़ वाली आलिशान हवेली की मालकिन, तस्वीरों में देखें 21 हजार स्क्वॉयर फीट में फैली प्रॉपर्टी की खूबसूरती
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अमरीन हुसैन
Updated Thu, 18 Mar 2021 02:39 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
रिहाना की हवेली
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारतीय किसान आंदोलन का समर्थन कर सुर्खियों में आईं बारबेडियन सिंगर व मॉडल रिहाना एक बार फिर से चर्चा में आ गई हैं। इस बार वे किसी आंदोलन राजनीतिक मुद्दे पर बेबाक राय नहीं बल्कि अपनी नई प्रॉपर्टी को लेकर खबरों में हैं। उन्होंने एक आलीशान नई हवेली खरीदी है, जिसकी कीमत सुनकर दिमाग चकरा जाएगा। जी हां, रिहाना ने अपनी संपत्ति में थोड़ा और इजाफा करते हुए 100 करोड़ रुपए की हवेली खरीदी है। इसी के साथ रिहाना अब एक शानदार हवेली की मालकिन बन गई हैं।
2 of 5
रिहाना की हवेली
- फोटो : Social media
सिंगर रिहाना की नई हवेली की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब देखी जा रही हैं। इसकी कीमत 13.8 मिलियन डॉलर्स है। भारतीय मुद्रा के हिसाब से इसकी कीमत लगभग 100 करोड़ रुपए है। आलीशान रिहाइश का लोकेशन भी शानदार है। ये अमेरिका के केलिफॉर्निया स्थित बेवेर्ली हिल्स शहर में है, जहां पहले से ही कई हॉलीवुड सेलेब्ज के घर मौजूद हैं।
3 of 5
रिहाना की हवेली
- फोटो : Social media
जानकारी के अनुसार रिहाना का हवेलीनुमा ये बंगला 1930 के समय का बना हुआ है। क्षेत्रफल की दृष्टि से यह काफी बड़े एरिया में हैं, 21,958 स्क्वॉयर फुट में फैला है। उनकी हवेली की शान देखते ही बनती है। इस लैविश घर में काफी ओपन स्पेस छोड़ा गया है। तभी तो इतने बड़े क्षेत्रफल में फैली हवेली में 5 बेडरूम हैं। वहीं, वाशरूम की संख्या सात है, जिनकी चमक देखते ही बनती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
रिहाना की हवेली
- फोटो : Social media
आधुनिक युग वाली इस हवेली का लुक एंटिक एहसास भी कराता है। इसकी सजावट खास है। यह ओपन एयर सेंट्रल कोर्टयार्ड, टेरेस, पूल, स्पा और फायरपिट्स जैसी सुविधाओं से लैस है। एंट्री गेट से लेकर किचन तक सबकुछ शानदार बना हुआ है। आधुनिक तकनीक संसाधनों से भरा पड़ा है। किचन में दो बड़े मार्बल आइलैंड्स हैं और एक वेट बार है। वहीं, लिविंग रूम और लाउंज में फायर प्लेस है।
विज्ञापन
5 of 5
रिहाना की हवेली
- फोटो : Social media
बता दें रिहाना ने कि इस हवेली को इंवेस्टर डेनियल स्टार से खरीदा। डेनियल ने इसे 2016 में खरीदा था और तब से यह उनके पास थी। इंटीरियर में बदलाव कराने के बाद उन्होंने इसे रिहाना को बेच दिया। इस हवेली के अलावा भी रिहाना के पास कई अन्य प्रॉपर्टीज हैं। वह 2019 में सबसे अमीर महिला सिंगर घोषित की गई थीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।