सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Amrita Rao Rj Anmol Shares First Son Photos: अमृता राव के बेटे वीर की पहली तस्वीर आई सामने, क्यूटनेस पर दिल हार गए फैंस

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Thu, 18 Mar 2021 02:38 PM IST
विज्ञापन
amrita rao rj anmol shares baby boy veer first photo
वीर, आरजे अनमोल, अमृता राव - फोटो : Twitter

बॉलीवुड अभिनेत्री अमृता राव इन दिनों अपनी शादीशुदा गृहस्थी में व्यस्त नजर आ रही हैं। साल 2020 में अमृता और आरजे अनमोल माता पिता बने हैं। 1 नवंबर को अमृता ने प्यारे से बेटे वीर को जन्म दिया था। अनमोल और अमृता दोनों ही अपने बेटे वीर से बेहद प्यार करते हैं। अब तक उन्होंने वीर का चेहरा दुनिया से छिपा रखा था। वहीं अब अनमोल ने ट्विटर पर अपने बेटे की तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में पूरा परिवार एक फ्रेम में नजर आ रहा है जिस पर फैंस दिल खोलकर प्यार लुटा रहे हैं।

Trending Videos
amrita rao rj anmol shares baby boy veer first photo
अमृता राव और आरजे अनमोल - फोटो : instagram/amrita_rao_insta

अमृता राव के पति आरजे अनमोल ने बेटे वीर के जन्म के चार महीने बाद पहली बार उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की है। इस तस्वीर में वीर बेहद क्यूट नजर आ रहे हैं। ये उनकी पहली तस्वीर है जिसमें उनका चेहरा नजर आ रहा है। इस तस्वीर को साझा करते हुए अनमोल ने कैप्शन में लिखा, 'हमारी दुनिया हमारी खुशी, वीर'। अब फैंस को ये तस्वीर इतनी पसंद आ रही है कि सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।


 

विज्ञापन
विज्ञापन
amrita rao rj anmol shares baby boy veer first photo
अमृता राव और आरजे अनमोल के बेटे की तस्वीर - फोटो : instagram/rjanmol27

बता दें कि इससे पहले भी अमृता राव ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपने बेटे वीर की तस्वीर साझा की थी। हालांकि उस तस्वीर में सिर्फ वीर का हाथ नजर आ रहा था। तस्वीर साझा करते हुए उन्होंने लिखा था, 'हैलो वर्ल्ड, मिलिए हमारे बेटे वीर से।आप लोगों का आशीर्वाद चाहिए। इस तस्वीर में अमृता, अनमोल और उनके बेटे का हाथ नजर आ रहा था'। वहीं इस लेटेस्ट तस्वीर को फैंस का ढेर सारा प्यार मिल रहा है।

amrita rao rj anmol shares baby boy veer first photo
अमृता राव और आरजे अनमोल - फोटो : सोशल मीडिया

आरजे अनमोल और अमृता राव दोनों ही सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। आए दिन दोनों अपनी लेटेस्ट तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हैं जो फैंस को काफी पसंद आती है। अमृता जब से मां बनी हैं वो अपने बच्चे की तस्वीरें फैंस संग साझा करती रहती हैं। उन्होंने बताया था कि मां बनने का एहसास इस दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास है।

विज्ञापन
amrita rao rj anmol shares baby boy veer first photo
   अमृता राव

एक इंटरव्यू में अमृता ने कहा था कि अगर वो चाहें तो उनके बेटे का ख्याल रखने के लिए स्टॉफ की लाइन लगवा सकती है, लेकिन उन्होंने उसके लिए एक नैनी तक नहीं रखी है। अमृता ने कहा कि, 'मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं ऐसी मां बनूंगी जो हर समय एक्टिव रहे। अगर मैं चाहती तो अपने बच्चे का ख्याल रखने के लिए लोगों की लाइन लगवा देती, लेकिन मैंने एक नैनी तक का इंतजाम नहीं किया'। वर्कफ्रंट की बात करें को अमृता ने बॉलीवुड में कई हिट फिल्मों में काम किया है। उन्होंने शादी के बाद फिल्मों से ब्रेक लिया था। इसके बाद फिल्म 'ठाकरे' से उन्होंने पर्दे पर कमबैक किया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed