{"_id":"6053021b8ebc3ed82e4a3152","slug":"ram-setu-film-team-including-akshay-kumar-nushrat-bharucha-and-jacqueline-fernandez-leaves-for-ayodhya","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अयोध्या के लिए उड़ा अक्षय का ‘पुष्पक विमान’, मुहूर्त से पहले मुंबई में हीरोइनों संग लिया टेकऑफ शॉट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अयोध्या के लिए उड़ा अक्षय का ‘पुष्पक विमान’, मुहूर्त से पहले मुंबई में हीरोइनों संग लिया टेकऑफ शॉट
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: अमरीन हुसैन
Updated Thu, 18 Mar 2021 01:25 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
राम सेतु टीम
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
Link Copied
अपनी नई फिल्म ‘राम सेतु’ के मुहूर्त के लिए अभिनेता अक्षय कुमार अपनी दोनों हीरोइनों के साथ यहां से अयोध्या के लिए रवाना हो गए हैं। उनका पुष्पक विमान (चार्टर्ड प्लेन) पूरा अक्षय दरबार लेकर जब मुंबई से उड़ा तो लोगों ने जय श्री राम के नारे भी लगाए। इस फिल्म का निर्माण लंदन में रहने वाले कारोबारी अलीराजा सुभासकरण और प्राइम वीडियो मिलकर कर रहे हैं।
Trending Videos
2 of 5
अक्षय कुमार
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फिल्म रामसेतु की टीम मुंबई से निकल चुकी है। दोपहर तक टीम अयोध्या पहुंचेगी। इस दौरान अक्षय कुमार, जैकलीन, नुसरत आदि श्री राम जन्मभूमि परिसर में रामलला के सामने मुहूर्त पूजा करेंगे, जिसके बाद फिल्म का मुहूर्त शॉट शूट किया जाएगा। रामलला के दर्शन करने के बाद अक्षय कुमार सरयू घाट राम की पैड़ी भी जाएंगे। वह अयोध्या राजघराने के ट्रस्टी विमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र से मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
अक्षय कुमार
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
‘अमर उजाला’ से एक्सक्लूसिव बातचीत में फिल्म के निर्देशक अभिषेक शर्मा ने बताया कि इस फिल्म की रिसर्च और लेखन में उन्होंने अपना बीता पूरा साल लगाया है। फिल्म की पटकथा देखते ही अक्षय कुमार ने इसके लिए हां कर दी। ये फिल्म एक मेगाबजट फिल्म है और इसमें लोगों को विज्ञान और विश्वास का पहली बार ऐसा समागम देखने को मिलेगा।
4 of 5
अक्षय कुमार
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अक्षय कुमार ने हाल ही में फिल्म ‘बच्चन पांडे’ खत्म की है। गुरुवार को अयोध्या में फिल्म ‘रामसेतु’ का मुहूर्त होने के साथ ही इसकी शूटिंग शुरू हो जाएगी। फिल्म की 80 फीसदी शूटिंग मुंबई में ही होनी है। लेकिन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दिया अपना वादा पूरा करने अक्षय कुमार अयोध्या पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 5
राम सेतु टीम
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फिल्म ‘राम सेतु’ के निर्देशक अभिषेक शर्मा ने इसकी कहानी का बहुत ही शानदार कलेवर सोचा है। फिल्म में अक्षय कुमार के किरदार की वेशभूषा और चरित्र चित्रण भी काफी रोचक बताया जा रहा है। फिल्म में वह पुरातत्वशास्त्री के तौर पर दिखेंगे। फिल्म का सेटअप बनाने का काम एबुंडेंशिया कंपनी के मालिक विक्रम मल्होत्रा और अक्षय कुमार की कंपनी केप ऑफ गुड फिल्म्स ने मिलकर किया। दोनों की इस प्रोजेक्ट में हिस्सेदारी तय होने के बाद इसमें लंदन की मोबाइल कंपनी लाइका की भारतीय फिल्म कंपनी लाइका प्रोडक्शंस को पैसे लगाने के लिए लाया जा चुका है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X