फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विशाल की फिल्म ‘कमीने’ के बाद बेटा बनाने निकला ‘कुत्ते’, कलाकारों के नाम के साथ दिलचस्प पोस्टर जारी

Mon, 23 Aug 2021 02:07 PM IST
विजयाश्री गौर अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: विजयाश्री गौर Updated Mon, 23 Aug 2021 02:07 PM IST
विज्ञापन
Filmmaker Vishal bhardwaj son Aasmaan bhardwaj is all set for his directorial debut with film Kuttey Motion poster release
कुत्ते फिल्म का पोस्टर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अमिताभ बच्चन को हिंदी सिनेमा का एंग्री यंगमैन बनाने वाले प्रोड्यूसर डायरेक्टर प्रकाश मेहरा के जिले बिजनौर के खाते में एक और फिल्म निर्देशक का नाम जुड़ गया है। चर्चित संगीतकार और निर्देशक विशाल भारद्वाज के बेटे आसमान की बतौर निर्देशक पहली फिल्म का सोमवार को एलान हो गया। अमेरिका से सिनेमा की पढ़ाई करके लौटने के बाद आसमान बीते 10 साल से अपने पिता की फिल्मों में सहायक रहे हैं। अर्जुन कपूर और कोंकणा सेन शर्मा स्टारर आसमान भारद्वाज की पहली फिल्म का नाम भी काफी दिलचस्प है और इस बनाने वालों में फिल्म निर्माता लव रंजन व भूषण कुमार के साथ खुद विशाल भारद्वाज भी शामिल हैं।



  

Filmmaker Vishal bhardwaj son Aasmaan bhardwaj is all set for his directorial debut with film Kuttey Motion poster release
अर्जुन कपूर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

आसमान भारद्वाज की पहली फिल्म का एलान सोमवार को उनके पिता विशाल भारद्वाज ने सोशल मीडिया पर किया। फिल्म के बाकी सितारों ने भी इसमें उनका साथ दिया। ‘सरदार का ग्रांडसन’ के बाद सामाजिक, पारिवारिक और सामयिक फिल्मों की तरफ लंबी छलांग लगाने वाले अभिनेता अर्जुन कपूर इस फिल्म के हीरो हैं। उनका साथ देने के लिए फिल्म में विशाल ने सीनियर कलाकारों की लंबी फील्डिंग सजाई है। इन सितारों में शामिल हैं, नसीरुद्दीन शाह, तब्बू और कुमुद मिश्रा। राधिका मदान और शार्दूल भारद्वाज फिल्म को ताजगी देने का काम करते दिखेंगे।

Filmmaker Vishal bhardwaj son Aasmaan bhardwaj is all set for his directorial debut with film Kuttey Motion poster release
विशाल भारद्वाज और रेखा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

विशाल भारद्वाज के पिता राम भारद्वाज का नाता भी हिंदी सिनेमा से रहा है। उन्हीं की कोशिशों से विशाल भारद्वाज का संगीतबद्ध किया पहला गीत संगीतकार उषा खन्ना तक पहुंचा था। बाद में विशाल मेरठ से दिल्ली पढ़ने आए। यहीं रेखा भारद्वाज से मिले। दूरदर्शन के धारावाहिकों में संगीत देने से संगीतकार बनने का सफर शुरू हुआ और गुलजार की सुपरहिट फिल्म ‘माचिस’ से वह दुनिया भऱ में मशहूर हो गए। विशाल ने फिल्म निर्देशन भी इसीलिए शुरू किया कि वह अपनी पसंद की फिल्मों में अपनी पसंद का संगीत दे सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Filmmaker Vishal bhardwaj son Aasmaan bhardwaj is all set for his directorial debut with film Kuttey Motion poster release
विशाल भारद्वाज - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बतौर निर्देशक विशाल की पारी अगले साल 20 साल पूरी कर लेगी। फिल्म ‘मकड़ी’ से शुरू हुआ विशाल का निर्देशकीय सफर पिछले कुछ साल से ढलान पर है। ‘सात खून माफ’ के फ्लॉप होने के बाद से गड़बड़ाया विशाल का करियर ‘मटरू की बिजली का मंडोला’,  ‘हैदर’,  ‘रंगून’ से होते हुए ‘पटाखा’ तक आते आते फुस्स सा हो चुका है। अब विशाल ने डायरेक्शन की दौर की बैटन अपने बेटे को थमा दी है। और, आसमान की पहली फिल्म ‘कुत्ते’ का एलान भी उन्होंने सोमवार को कर दिया है। विशाल खुद इसके पहले साल 2009 में शाहिद कपूर के साथ फिल्म ‘कमीने’  बना चुके हैं।

विज्ञापन
Filmmaker Vishal bhardwaj son Aasmaan bhardwaj is all set for his directorial debut with film Kuttey Motion poster release
पिता विशाल भारद्वाज के साथ आसमान भारद्वाज - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फिल्म ‘कुत्ते’ की कहानी के बारे में तो ज्यादा कुछ सामने नहीं आया है। लेकिन फिल्म के पोस्टर में किसी भी कलाकार का चेहरा न होने और आदमकद तस्वीरों के चेहरों की जगह कुत्तों की तस्वीरें लगी होने से समझ आता है कि ये फिल्म सामयिक विषयों पर एक करारा व्यंग्य हो सकती है। फिल्म के निर्माताओं में आसमान की मां रेखा भारद्वाज के अलावा अंकुर गर्ग का नाम भी शामिल है।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed