अपने जमाने की सबसे खूबसूरत और लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक साधना शिवदासनी ने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी साधना को दर्शकों ने उनके अभिनय के साथ-साथ उनके हेयरस्टाइल के लिए भी काफी पसंद किया। साधना ने अपने करियर में साया, वो कौन थी और वक्त जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया। लड़कियों के बीच चूड़ीदार सलवार का फैशन मशहूर करने का श्रेय साधना को ही जाता है। उनका हेयर स्टाइल ‘साधना कट’ नाम से आज भी मशहूर हैं।
किस्सा: सायरा बानो और आशा पारेख को इस वजह से साधना नहीं मानती थीं अपना प्रतिद्वंदी, ये थी वजह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस वजह से नहीं मानती थी प्रतिद्वंदी
साधना ने एक बार मीडिया बातचीत में खुद इस बात का खुलासा किया था कि उनके और सायरा बानो और आशा पारेख के बीच कभी भी कोई प्रतिस्पर्धा नहीं थी। सभी में एक अलग प्रतिभा थी और यही कारण था की हमें कभी ये चिंता नहीं सताती थी कि हममें से कोई एक-दूसरे का काम छीन लेगा। हम दोस्त थे और अपनी अलग प्रतिभा के कारण ही चिंता किए बिना एक स्वस्थ बंधन बनाए रख सकते थे।
साधना ने बताई तीनों की प्रतिभा
एक मीडिया चैनल से खास बातचीत करते हुए साल 2012 में साधना ने ये बताया था कि इस क्षेत्रों का सीमांकन कैसे काम करता है। उन्होंने कहा, ‘हम तीन थे, मैं सायरा बानो और आशा पारेख। हमारे बीच कभी भी प्रतिस्पर्धा वाली चीजें इसलिए नहीं आईं क्योंकि अगर निर्माता किसी को सुंदर और सजावटी चाहते थे तो वो सायरा बानो को फिल्म में लेते थे। अगर वह एक अच्छी डांसर फिल्म में चाहते थे तो वो आशा पारेख को लेते थे और अगर वो एक हिस्ट्रियोनिक्स चाहते थे तो वे मुझे साइन करते थे।
इन एक्ट्रेसेस से रही गहरी बॉंडिंग
दिग्गज अभिनेत्री साधना ने आगे बातचीत करते हुए कहा था कि, ‘आशा पारेख और मैं आज भी एक-दूसरे के अच्छे दोस्त हैं और संपर्क में हैं। हम एक-दूसरे को जन्मदिन की बधाई देते हैं। लेकिन आज वहीदा रहमान, नंदा, हेलन और मैं हर रोज खाने पर मिलते हैं। आपको पता है जब पांच महिलाएं साथ में हो तो उनके पास हमेशा बात करने के लिए कुछ न कुछ जरूर रहता है।
14 साल की कम उम्र में की थी करियर की शुरुआत
साधना तब सिर्फ 14 साल की थीं जब उन्होंने राज कपूर की फिल्म श्री 420 में एक खास गाना किया। इसके बाद उन्होंने 1958 में एक सिंधी फिल्म में काम किया। साधना को सबसे पहले निर्माता शशधर मुखर्जी ने एक फिल्म पत्रिका में देखा था जहां अपनी सिंधी फिल्म का प्रचार करते हुए उनकी एक तस्वीर छपी थी। मुखर्जी जी, इन्हे फिल्मालय एक्टिंग स्कूल ले गए और अपने बेटे जॉय मुखर्जी के साथ फिल्म ‘लव इन शिमला में उन्हें लॉंच किया।