{"_id":"5c7a3dcfbdec224e1b7f7afd","slug":"filmmakers-want-to-make-film-on-abhinandan-vardhman","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'अभिनंदन' के भारत लौटते ही बॉलीवुड में घमासान शुरू, जानिए किस-किस नाम से बन सकती है इन पर फिल्म","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'अभिनंदन' के भारत लौटते ही बॉलीवुड में घमासान शुरू, जानिए किस-किस नाम से बन सकती है इन पर फिल्म
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजय जैन
Updated Sat, 02 Mar 2019 02:14 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
अभिनंदन
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारतीय विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान बीते दिन ही पाकिस्तान से भारत लौटे हैं। अभिनंदन की वापसी को लेकर जहां पूरे देश में खुशी की लहर दौड़ गई वहीं इस बात को लेकर बॉलीवुड में भिड़ंत हो गई। भारत-पाकिस्तान के बीच हालिया घटनाक्रम पर बॉलीवुड के कई बड़े निर्माता फिल्म बनाना चाहते हैं और इसके नाम को लेकर अब बहस शुरू हो गई है।
2 of 7
Uri The Surgical Strike
- फोटो : twitter
हाल ही में सर्जिकल स्ट्राइक पर बनी फिल्म 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' बॉक्स ऑफिस पर हिट हुई। फिल्म में विक्की कौशल की एक्टिंग को लोगों ने खूब पसंद किया। इस फिल्म की सफलता देखकर फिल्म निर्माता ये जानते हैं कि अभिनंदन पर बनी फिल्म बड़ी हिट होगी, इसलिए अब वो जल्द से जल्द फिल्म का टाइटल बुक कराकर कहानी की तैयारी में जुट जाना चाहते हैं।
3 of 7
पुलवामा आतंकी हमला
- फोटो : PTI
हंफिगटन पोस्ट की खबर के अनुसार 14 फरवरी को जब CRPF जवानों पर आतंकी हमला हुआ था और इस हमले में लगभग 40 जवान शहीद हुए थे। उस घटना पर भी फिल्म बनाने का आइडिया निकाला गया था और तो और इस फिल्म के लिए कई टाइटल भी निकाले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
abhinandan
- फोटो : अमर उजाला
पुलवामा: द डेडली अटैक, पुलवामा अटैक वर्सेस सर्जिकल स्ट्राइक्स 2.0, बालाकोट, सर्जिकल स्ट्राइक 2.0, अभिनंदन, विंग कमांडर अभिनंदन,पुलवामा: द सर्जिकल स्ट्राइक, वॉर रूम, हिंदुस्तान हमारा है, पुलवामा टैरर अटैक सहित कई टाइटल को निर्माता पहले से ही बुक कराना चाहते हैं।
विज्ञापन
5 of 7
Abhinandan Varthaman
- फोटो : ANI
रिपोर्ट के मुताबिक, इंडियन मोशन पिक्चर्स प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन में प्रोड्यूसर्स की भीड़ लग गई। वहां मौजूद एक व्यक्ति का कहना है कि ये पूरा नजारा किसी 'खिचड़ी' से कम नहीं था। सबसे ज्यादा भीड़ 26 फरवरी को देखने को मिली जब भारत ने पाकिस्तान पर 'एयर स्ट्राइक' की थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।