{"_id":"6742f37f0bec628f29045ac4","slug":"films-became-tax-free-before-the-sabarmati-report-the-keral-story-the-kashmir-files-dangal-uri-2024-11-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Film Tax Free: 'द साबरमती रिपोर्ट' से पहले टैक्स फ्री हुईं ये फिल्में, सूची में शामिल सोनम कपूर की भी फिल्म","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Film Tax Free: 'द साबरमती रिपोर्ट' से पहले टैक्स फ्री हुईं ये फिल्में, सूची में शामिल सोनम कपूर की भी फिल्म
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: रुपाली रामा जायसवाल
Updated Thu, 28 Nov 2024 01:08 AM IST
सार
'द साबरमती रिपोर्ट' को कई राज्यों में टैक्स फ्री कर दिया गया है। वहीं, बॉलीवुड की कुछ अन्य फिल्में भी हैं, जिन्हें कई राज्य की सरकारों ने टैक्स फ्री करने की घोषणा की थी। आइए इनकी सूची पर गौर फरमा लेते हैं-
विज्ञापन
1 of 8
भारत के कई राज्यों में टैक्स फ्री हुईं ये फिल्में
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
गोधरा कांड पर आधारित फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' ने कई राजनेताओं की तारीफें बटोरी हैं। हालांकि, विक्रांत मैसी और राशि खन्ना अभिनीत इस फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है। वहीं, सरकार चाहती है कि दर्शक इसे ज्यादा से ज्यादा देखें और गोधरा कांड का सच सबके सामने आए। इसी का नतीजा है कि मूवी को उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा और गुजरात जैसे राज्यों में टैक्स फ्री कर दिया गया है। वैसे ये पहली बार नहीं है जब किसी बॉलीवुड फिल्म को टैक्स फ्री किया गया है। इससे पहले भी कई फिल्मों को कई राज्यों में टैक्स फ्री किया गया। आइए उनकी सूची पर गौर फरमा लेते हैं-
2 of 8
द केरल स्टोरी
- फोटो : सोशल मीडिया
'द केरल स्टोरी'
सुदीप्तो सेन के निर्देशन में बनी फिल्म 'द केरल स्टोरी' बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट रही थी। अदा शर्मा अभिनीत इस फिल्म में लड़कियों के धर्मांतरण और उन्हें आतंकी संगठन आईएसआईएस से जोड़ने की कहानी दिखाई गई है। फिल्म ने रिलीज के साथ खूब तारीफें बटोरीं। वहीं, एक वर्ग ने इसका खूब विरोध भी किया। हालांकि, कई राज्यों की सरकारों ने इस कहानी की महत्वता को समझते हुए इसे अपने राज्य में टैक्स फ्री कर दिया। इनमें उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और मध्य प्रदेश शामिल रहे।
3 of 8
फिल्म दंगल
- फोटो : ट्विटर : @BeingSalmanKhan
'दंगल'
नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित फिल्म 'दंगल' भारत में बनी सबसे बेहतरीन स्पोर्ट्स फिल्म में से एक है। कुश्ती पर बनी इस फिल्म में आमिर खान मुख्य भूमिका में हैं। रियल स्टोरी पर आधारित यह फिल्म महावीर सिंह फोगाट और उनकी दो बेटियों की कहानी है, जिन्हें कुश्ती को दुनिया में नाम कमाते हुए दिखाया गया है। दोनों बेटियों का समाज विरोध करता है, लेकिन उनके पिता उनके साथ खड़े नजर आते हैं। मूवी को हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में टैक्स फ्री किया गया था। इसने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड ध्वस्त किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
टॉयलेट एक प्रेम कथा
- फोटो : इंस्टाग्राम
'टॉयलेट: एक प्रेम कथा'
'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' में अक्षय कुमार और अभिनेत्री भूमि पेडेनकर मुख्य भूमिका में हैं। यह मूल रूप से कॉमेडी फिल्म है लेकिन यह लोगों को घरों में शौचालय के प्रयोग के लिए जागरूक करती है। फिल्म के मैसेज को देखते हुए इसे उत्तर प्रदेश में टैक्स फ्री कर दिया गया। यह अक्षय की पहली फिल्म रही जिसे उत्तर प्रदेश में टैक्स फ्री किया गया। दर्शकों ने इसकी कहानी को खूब सराहा था।
विज्ञापन
5 of 8
नीरजा
- फोटो : सोशल मीडिया
'नीरजा'
'नीरजा' एक हिम्मती देशभक्त एयरहोस्टेस की असल कहानी है। नीरजा भनोट ने जिस तरह अपने यात्रियों को आतंकियों से बचाया, फिल्म उसकी हूबहू कहानी कहती है। इसे सोनम कपूर के करियर की सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक माना जाता है। उत्तर प्रदेश, दिल्ली और महाराष्ट्र सरकार ने इसे टैक्स फ्री करने का एलान किया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।