फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पहली बार चुनावी मैदान में उतरे इन फिल्मी स्टार्स ने मारी बाजी, ये 2 एक्ट्रेस भी जीतीं

Fri, 24 May 2019 01:20 AM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अरविंद अरविंद Updated Fri, 24 May 2019 01:20 AM IST
विज्ञापन
filmy celebs who contest loksabha election first time and won
बॉलीवुड - फोटो : सोशल मीडिया

लोकसभा चुनाव 2019 में एनडीए ने निर्णयक जीत हासिल कर ली है। अकेले बीजेपी ने 300 से ज्यादा लोकसभा सीटें इस चुनाव में अपने नाम की है। वहीं, एनडीए का आंकड़ा 350 तक पहुंच गया है। इस ऐतिहासिक जीत में फिल्म इंडस्ट्री के कई स्टार्स चुनावी मैदान में उतरे। इनमें से कुछ ऐसे भी रहे जो पहली बार राजनीति के रण में अपनी किस्मत आजमाने आए और कामयाब साबित हुए। यहां बात करेंगे पहली बार चुनाव लड़ने उतरे उन फिल्मी कलाकारों की जो इस लोकसभा चुनाव का हिस्सा बने।

filmy celebs who contest loksabha election first time and won
sunny deol and dharmendra - फोटो : file photo

सनी देओल
बड़े पर्दे पर लंबे समय से धाक जमाने वाले अभिनेता सनी देओल अपने पिता धर्मेंद्र और हेमा मालिनी के बाद चुनावी मैदान में उतरे थे। उन्होंने बीजेपी से हाथ मिलाया है और पंजाब की गुरदासपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा। लोगों ने उन पर भरोसा दिखाया और उन्होंने यहां से जीत दर्ज की। बता दें कि सनी ने पहली बार चुनाव में अपनी किस्मत आजमाई थी और वह इसमें कामयाब साबित हुए। वहीं, उनकी सौतेली मां हेमा मालिनी ने मथुरा लोकसभा सीट से बाजी मारी। 

filmy celebs who contest loksabha election first time and won
हंस राज हंस - फोटो : सोशल मीडिया

हंसराज हंस
पंजाबी और हिंदी गायक हंसराज हंस पहली बार चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमाने उतरे थे। भाजपा ने उन्हें उत्तर पश्चिमी दिल्ली की लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में उतारा था। उनके सामने कांग्रेस के राजेश लिलोठिया और आम आदमी पार्टी के गुग्गन सिंह रंगा मैदान में थे। लेकिन हंस राज हंस ने यहां सबको चित कर राजनीतिक पारी की शुरुआत की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
filmy celebs who contest loksabha election first time and won
मिमी चक्रबर्ती

मिमी चक्रवर्ती
बंगाली फिल्मों और टेलीविजन दुनिया की जानी मानी एक्ट्रेस मिमी चक्रवर्ती ने पहली बार चुनाव में खुद को पेश किया। उन्होंने ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस से दक्षिण कोलकाता के जाधवपुर सीट से चुनाव लड़ा था। उन्होंने यह चुनाव जीत लिया है। मिमी सोशल मीडिया पर भी बहुत एक्टिव रहती हैं। 

विज्ञापन
filmy celebs who contest loksabha election first time and won
नुसरत जहां - फोटो : Social Media

नुसरत जहां 
आखिर में बात करेंगे एक और बंगाली सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस नुसरत जहां की जो बसीरहाट लोकसभा सीट से तृणमूल कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ीं। हालाकि उनके चुनाव में उतरने को लेकर उन्हें काफी विरोध का सामना करना पड़ा था। नुसरत ने यहां से बड़ी जीत दर्ज की। पहली बार चुनाव मैदान में उतरीं नुसरत जहां अब सासंद भी कहलाई जाएंगी। बता दें कि कि नुसरत सोशल मीडिया पर अपने बोल्ड फोटो शेयर करने के लिए जानी जाती हैं।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed