हर शुक्रवार कोई न कोई फिल्म सिनेमाघर में दस्तक देती है। लेकिन कई दफा नेशनल हॉलीडे के मौके पर फिल्मों को शुक्रवार के अलावा भी रिलीज कर दिया जाता है। जैसे कि इस बार शुक्रवार को किसी बड़ी फिल्म ने सिनेमाघर पर दस्तक नहीं दी। बल्कि इस बार बड़ी फिल्में 2 अक्टूबर को को रिलीज हो रही हैं। ऐसे में एक नजर उन फिल्मों पर जो 2 अक्टूबर को रिलीज होंगीं।
2 of 4
War
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
वॉर
इस साल की मोस्ट अवेटिड फिल्म माने जाने वाली फिल्म वॉर 2 अक्टूबर को रिलीज हो रही है। फिल्म में पहली बार ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ एक साथ नजर आ रहे हैं। फिल्म के पोस्टर, टीजर, ट्रेलर और गाने रिलीज हो चुके हैं। जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया। वहीं ट्रेलर लंबे वक्त तक यू-ट्यूब पर ट्रेंड करता रहा। फिल्म में ऋतिक-टाइगर के साथ वाणी कपूर भी नजर आएंगी। फिल्म का निर्देशन सिद्दार्थ आनंद कर रहे हैं।
3 of 4
Joker Film
- फोटो : file photo
जोकर
वॉर के साथ ही 2 अक्टूबर को रिलीज होगी हॉलीवुड फिल्म जोकर। एक्टर वाकीन फीनिक्स की फिल्म जोकर, डीसी के सबसे खतरनाक विलेन्स में से एक जोकर की जिंदगी की कहानी है। फिल्म में आपको देखने को मिलेगा कि कैसे आर्थर फ्लेक्स अपनी दिमागी परेशानियों के चलते जोकर बना और क्राइम की दुनिया में गया। फिल्म में वाकीन फीनिक्स के साथ रोबर्ट डी नीरो, फ्रांसिस करॉय संग अन्य हैं।
4 of 4
sye raa narasimha reddy
- फोटो : social media
सई रा नरसिम्हा रेड्डी
साउथ के सुपरस्टार चिरंजीवी और बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन स्टारर फिल्म सई रा नरसिम्हा रेड्डी भी 2 अक्टूबर को रिलीज हो रही है। फिल्म में चिरंजीवी स्वतंत्रता सेनानी के किरदार में नजर आ रहे हैं। फिल्म में जोरदार एक्शन देखने को मिलेगा। बता दें कि फिल्म में चिरंजीवी और अमिताभ के अलावा किच्चा सुदीप, विजय सेतुपति, जगपति बाबू, नयनतारा, तमन्ना और रवि किशन जैसे बड़े कलाकार दिखाई देंगे।