दयाबेन के किरदार में वापस लौटेंगी दिशा वकानी
तारक मेहता के फैंस के लिए खुशखबरी और आयुष्मान का बड़ा फैसला, बॉलीवुड की पांच खबरें
लाल कप्तान में मिस्ट्री वूमन के लुक में दिखीं सोनाक्षी
कलंक, खानदानी शफाखाना और मिशन मंगल के बाद सोनाक्षी सिन्हा सैफ अली खान की लाल कप्तान में नजर आएंगी। सैफ अली खान स्टारर फिल्म लाल कप्तान में सोनाक्षी का मिस्टिरियस लुक सामने आया है। फोटो सामने आने के साथ ही सोशल मीडिया पर वायरल होना शुरू हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नवदीप सिंह निर्देशित लाल कप्तान में सोनाक्षी स्पेशल अपीयरेंस में होंगी।
Noor Bai...#LaalKaptaan @cypplofficial
A post shared by Sonakshi Sinha (@aslisona) on
बॉलीवुड से आयुष्मान खुराना का ब्रेक
एक के बाद एक शानदार फिल्म देकर दर्शकों का दिल जीतने वाले आयुष्मान खुराना फिल्मों से ब्रेक लेने जा रहे हैं। आयुष्मान ने कहा-'मुझे नहीं पता यह ब्रेक कितना लंबा होगा, शायद 2-3 महीने या उससे भी ज्यादा। दरअसल, पिछले साल और इस साल मैंने लगातार चार फिल्मों की शूटिंग खत्म की है। मेरे लिए यह कुछ साल बहुत कठोर थे। लेकिन अब मैं सभी चीजों पर ध्यान देना चाहता हूं। मैं काम और परिवार को साथ लेकर चलना चाहता हूं। यही वजह है कि मैंने नंवबर से ब्रेक पर जानें का फैसला किया है। यह समय मैं परिवार के साथ बिताना चाहता हूं।'
आमना शरीफ बनेंगी 'कोमोलिका'
टीवी शो कसौटी जिंदगी की 2 में हिना खान कोमोलिका का किरदार निभाती नजर आईं थीं। लेकिन कुछ वक्त बाद उन्होंने इस शो से एग्जिट कर लिया। उसके बाद से ही दूसरे चेहरे के लिए तलाश चल रही थी। ऐसे में अब कोमोलिका के किरदार के लिए टीवी की 'संस्कारी बहू' आमना शरीफ का नाम कंफर्म हुआ है।कोमोलिका के रोल के बारे में बात करते हुए आमना ने कहा- मेरा मानना है कि कोई ब्लैक और व्हाइट कैरेक्टर नहीं होता है। सभी ग्रे कैरेक्टर होते हैं।'
'भारत' की विदेश में सबसे अधिक कमाई
बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान की देश में तगड़ी फैन फॉलोइंग है। लेकिन भाईजान के फैंस विदेश में भी कम नहीं हैं। इस बात का सबूत पेश करती है सलमान खान की आखिरी रिलीज फिल्म 'भारत।' दरअसल सलमान खान की फिल्म 'भारत' इस साल विदेश में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। एक रिपोर्ट के अनुसार डायरेक्टर अली अब्बास जफर की फिल्म 'भारत' ने विदेश में 10.71 मिलियन डॉलर यानि 75.99 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है।
पढ़ें: लता मंगेशकर को की गई थी जान से मारने की कोशिश, 90वें जन्मदिन पर जानें कुछ अनसुनी बातें