सब्सक्राइब करें

करीब चार लाख की चमचमाती ड्रेस पहनकर इवेंट में पहुंचीं आलिया भट्ट, ड्रेस के सामने लुक भी पड़ा फीका

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Fri, 27 Sep 2019 07:36 PM IST
विज्ञापन
After Kareena Kapoor 38 lakh rupees neck piece Alia Bhatt wore more than 3 lakh rupees dress
Alia Bhatt - फोटो : instagram

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट (Alia Bhatt) हाल ही में एक इवेंट में पहुंचीं। इस इवेंट में आलिया सिल्वर कलर की ड्रेस पहने हुई थीं। आलिया ने अपनी तस्वीरें खुद सोशल मीडिया पर साझा की थीं। जिसके बाद से आलिया की यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। खास बात है कि आलिया के लुक से ज्यादा उनकी इस ड्रेस की कीमत चर्चा में बनी हुई है। 

Trending Videos
After Kareena Kapoor 38 lakh rupees neck piece Alia Bhatt wore more than 3 lakh rupees dress
Alia Bhatt - फोटो : instagram

आलिया ने इस इवेंट में सिल्वर कलर की शिमरी ड्रेस पहने थी। इस ड्रेस में आलिया बला की खूबसूरत लग रही हैं। आलिया की यह ड्रेस Michael Costlow डिजाइनर की है। Michael Costlow की ऑनलाइट साइट के अनुसार इस ड्रेस की कीमत 5,500 डॉलर है जो कि भारतीय करंसी के अनुसार 3,90,425 रुपये है।

विज्ञापन
विज्ञापन
After Kareena Kapoor 38 lakh rupees neck piece Alia Bhatt wore more than 3 lakh rupees dress
Alia Bhatt - फोटो : instagram

यह ऐसा पहला मामला नहीं है जब आलिया ने इस तरह की ड्रेस पहनी हो। आलिया इससे पहले भी कई इवेंट में महंगी ड्रेस पहन चुकी हैं। साल 2017 में हुए आइफा अवॉर्ड के दौरान आलिया ने काले रंग का गाउन पहना था। यह गाउन डिजाइनर जुहैर मुराद द्वारा डिजाइन किया हुआ था जिसकी कीमत 23 लाख रुपये थी।



After Kareena Kapoor 38 lakh rupees neck piece Alia Bhatt wore more than 3 lakh rupees dress
Priyanka Chopra and Kareena Kapoor - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

आलिया के अलावा हाल ही में करीना भी अपनी नेकलेस की कीमत की वजह से चर्चा में रहीं। 'डांस इंडिया डांस' सीजन 7 में प्रियंका आने वाली फिल्म 'द स्काई इज पिंक' का प्रमोशन करने पहुंची थीं। इस दौरान करीना की ड्रेस से ज्यादा उनके नेकलेस ने सुर्खियां बटोरी। स्पॉट ब्वॉय की रिपोर्ट के मुताबिक करीना कपूर के इस नेकलेस Bvlgari ब्रांड का था जिसकी कीमत 38 लाख रुपये है। 

 

विज्ञापन
After Kareena Kapoor 38 lakh rupees neck piece Alia Bhatt wore more than 3 lakh rupees dress
Ayan Mukerji, Alia Bhatt and Ranbir Kapoor - फोटो : file photo

आलिया की फिल्मों की बात करें तो वह जल्द ही 'ब्रह्मास्त्र' फिल्म में नजर आएंगी। इस फिल्म में आलिया पहली बार रणबीर कपूर के साथ बड़े पर्दे पर दिखेंगी। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान ही इन दोनों के अफेयर की खबरें चर्चा में आईं। खबरों की मानें तो आलिया और रणबीर कपूर जल्द शादी भी कर सकते हैं। 

यह भी पढ़ें:- दुल्हन ने कोर्ट में दिखाई सलमान के साथ शादी की तस्वीर, जानिए क्या है वायरल खबर का असली सच

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed