फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलमान की शादी की तस्वीर आई सामने, जानिए क्या है वायरल खबर का असली सच

Fri, 27 Sep 2019 06:53 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Fri, 27 Sep 2019 06:53 PM IST
विज्ञापन
Salman Khan married Bilaspur girl know the truth of viral picture
सलमान खान की शादी की फर्जी तस्वीर - फोटो : Social media

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) की शादी कब होगी? यह सवाल तो सलमान से कई बार पूछा गया लेकिन जवाब का इंतजार दबंग खान के प्रशंसक आज भी कर रहे हैं। इस बीच सलमान की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में सलमान शादी के जोड़े में नजर आ रहे हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर सलमान ने शादी कब कर ली? इस वायरल तस्वीर के पीछे की असलियत क्या है हम आपको बताते हैं। 

Salman Khan married Bilaspur girl know the truth of viral picture
सलमान खान की शादी की फर्जी तस्वीर - फोटो : Social media

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिलासपुर जिले के बैकुंठपुर के पंडोपारा कालरी में रहने वाले बसंतलाल की शादी देवरा भैयाथान सूरजपुर की रहने वाली रानी से हुई थी। बसंतलाल एसईसीएल में काम करते थे, लेकिन 25 जुलाई 2013 को उन्होंने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसके बाद बसंतलाल के घरवालों ने उनकी पत्नी को घर से निकाल दिया और कहा कि वो उसे उनकी पत्नी नहीं मानते। 

Salman Khan married Bilaspur girl know the truth of viral picture
संकेतात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media

मामला बैकुंठपुर के कुटुम्ब न्यायालय में पहुंचा। चूंकि रानी के ससुराल वाले ये नहीं चाहते थे कि बसंत की नौकरी उन्हें मिले, इसलिए उन्होंने रानी को बसंत की पत्नी के रूप में नहीं दिखाने की जीतोड़ कोशिश की। इसी बीच उन्होंने अदालत में रानी की फर्जी शादी की एक तस्वीर पेश की, जिसे देखकर वकील और जज भी चौंक गए। इस तस्वीर में दिखाया गया था कि रानी की शादी सलमान खान से हो चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Salman Khan married Bilaspur girl know the truth of viral picture
Decision of court - फोटो : amar ujala

रानी के ससुराल वालों ने अदालत में दलील दी कि उनके बेटे बसंत से रानी का कभी कोई रिश्ता रहा ही नहीं है बल्कि उसका रिश्ता किसी और के साथ है। हालांकि तस्वीर देखकर तो सब साफ-साफ पता चल रहा था कि उसे फोटोशॉप के जरिए बनाया गया था, इसलिए अदालत ने शादी की उस तस्वीर को फर्जी करार दिया और फैसला बहू यानी रानी के पक्ष में दिया। 

विज्ञापन
Salman Khan married Bilaspur girl know the truth of viral picture
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट - फोटो : Social media
हालांकि रानी के ससुराल वालों ने बैकुंठपुर कुटुम्ब न्यायालय के फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील की है। फिलहाल इस मामले की सुनवाई चल रही है। 

यह भी पढ़ें:- जानें क्या है मामला? जिसमें सलमान को पेशी से पहले मिली धमकी, फटकार के बाद भी कोर्ट में नहीं हुए पेश
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed