फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IIFA 2019: स्टेज पर आते ही रेखा ने बोला ऐसा डायलॉग, वीडियो में चिल्लाते नजर आए सलमान

Fri, 27 Sep 2019 06:21 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Fri, 27 Sep 2019 06:21 PM IST
विज्ञापन
IIFA 2019 Rekha repeat Alia Bhatt dialouge Gullu Gullu from Gully Boy film video viral
Alia Bhatt and Rekha - फोटो : twitter

'आइफा अवॉर्ड 2019' इस बार मुंबई में आयोजित हुआ। इस अवॉर्ड फंक्शन के दौरान सिनेमाजगत के कई दिग्गज सितारे पहुंचे। जिसमें आलिया भट्ट, आयुष्मान खुराना, दीपिका-रणवीर सहित सलमान खान भी नजर आए। इस बीच आइफा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में बला की खूबसूरत रेखा आलिया भट्ट की फिल्म 'गली ब्वॉय' के डायलॉग को स्टेज पर बोलती हुई नजर आ रही हैं। 

IIFA 2019 Rekha repeat Alia Bhatt dialouge Gullu Gullu from Gully Boy film video viral
Alia Bhatt - फोटो : twitter

इस वीडियो को कलर्स ने ट्विटर पर साझा किया है। वीडियो में आलिया भट्ट अपनी फिल्म 'गली ब्बॉय' का डायलॉग बोल रही हैं। यह डायलॉग है- 'मेरे ब्वॉयफ्रेंड से गुलू गुलू करेगी, ढोपदूंगी ना उसको!' आलिया इस डायलॉग को रेखा से बोलने की गुजारिश करती हैं। इसके बाद रेखा इस अंदाज में डायलॉग को बोलती हैं कि तालियों की गड़गड़ाहट से लोग उनकी सराहना करते हैं। खासतौर पर सलमान खान। वीडियो में सलमान खान तालियां बजाते और चिल्लाते नजर आ रहे हैं। 
 

IIFA 2019 Rekha repeat Alia Bhatt dialouge Gullu Gullu from Gully Boy film video viral
Rekha IIFA 2019 - फोटो : Social Media

रेखा और आलिया भट्ट का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आलिया भट्ट को 'राजी' फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का अवॉर्ड मिला है। आलिया को यह अवॉर्ड रेखा ने ही दिया। 'राजी' साल 2018 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में आलिया भट्ट ने एक जासूस का किरदार निभाया था। यह फिल्म सच्ची घटना पर आधारित थी। इस फिल्म में आलिया भट्ट के अलावा विक्की कौशल मुख्य भूमिका में थे। फिल्म का निर्देशन मेघना गुलजार ने किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
IIFA 2019 Rekha repeat Alia Bhatt dialouge Gullu Gullu from Gully Boy film video viral
Ranveer Singh and Deepika Padukone - फोटो : instagram

आलिया के अलावा रणवीर सिंह को फिल्म 'पद्मावत' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का अवॉर्ड मिला। वहीं दीपिका को स्पेशल अवॉर्ड फॉर बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला। दीपिका को यह अवॉर्ड 'चेन्नई एक्सप्रेस' फिल्म के लिए मिला। 

विज्ञापन
IIFA 2019 Rekha repeat Alia Bhatt dialouge Gullu Gullu from Gully Boy film video viral
iifa - फोटो : social media

आइफा अवॉर्ड 2019 का अभी टीवी पर प्रसारण नहीं हुआ है। इससे पहले टीवी अभिनेत्री अदिति भाटिया ने आइफा का एक वीडियो साझा किया था। इस वीडियो में अदिति एक कुत्ते का इंटरव्यू लेते हुई नजर आई थीं। अभिनेत्री जब बात करती हैं तो कुत्ता उनसे हाथ मिलाता है। बता दें कि आइफा के दौरान अदिति बतौर एंकर सितारों के इंटरव्यू लेती नजर आईं।

यह भी पढ़ें:- जानें क्या है मामला? जिसमें सलमान को पेशी से पहले मिली धमकी, फटकार के बाद भी कोर्ट में नहीं हुए पेश

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Spread love! 🐶❤️

A post shared by Aditi Bhatia 🎭 (@aditi_bhatia4) on

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed