फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dhanashree -Yuzvendra: कोरियोग्राफर ही नहीं डॉक्टर भी हैं धनश्री, यहां देखिए चहल संग उनकी रोमांटिक तस्वीरें

Tue, 27 Sep 2022 10:08 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Tue, 27 Sep 2022 10:08 AM IST
विज्ञापन
Filmy Love Story of Indian cricketer Yuzvendra Chahal and choreographer Dhanashree Verma
अपनी मंगेतर के साथ युजवेंद्र चहल - फोटो : ट्विटर

कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं। कभी अपने डांस मूवज की वजह से तो कभी भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल के साथ अपने रिश्तों की वजह से। यूं तो धनश्री वर्मा एक मॉडल और ट्रेन्ड डांसर हैं। लेकिन, धनश्री को असली पहचान तब मिली जब दुनिया के सामने क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और धनश्री के रिश्ते का खुलासा हुआ। बता दें कि आज ही दिन जन्मी धनश्री, डांसर होने के साथ-साथ एक डॉक्टर (डेन्टिस्ट) भी हैं। जी हां, धनश्री ने साल 2014 में नवी मुंबई के डीवाई पाटिल कॉलेज से डेन्टिस्ट की पढ़ाई की थी। हालांकि, उन्होंने डॉक्टर बनने की बजाए एक फिटनेस ट्रेनर, कोरियोग्राफर और यूट्यूबर बनना ज्यादा पसंद किया।

Filmy Love Story of Indian cricketer Yuzvendra Chahal and choreographer Dhanashree Verma
युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि धनश्री सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपने डांस वीडियोज फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी जबरदस्त है। धनश्री वर्मा, डांस कंपनी की फाउंडर भी हैं, जो उन्हीं के नाम से संचालित होती है। धनश्री डांसर के रूप में अपनी भूमिका का पूरा आनंद लेती हैं।

Filmy Love Story of Indian cricketer Yuzvendra Chahal and choreographer Dhanashree Verma
धनश्री और युजवेंद्र चहल - फोटो : सोशल मीडिया

इसके अलावा धनश्री यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर भी काफी फेमस हैं। उनके इंस्टाग्राम पर लाखों फॉलोअर्स हैं और यूट्यूब पर भी उनके मिलियन फॉलोअर्स हैं। उनके वीडियोज को भी काफी पसंद किया जाता है। वहीं युजवेंद्र से शादी के एलान के बाद से धनश्री की फैनफॉलोइंग और भी ज्यादा बढ़ गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Filmy Love Story of Indian cricketer Yuzvendra Chahal and choreographer Dhanashree Verma
युजवेंद्र चहल, धनश्री और हार्दिक पांड्या - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल के साथ धनश्री वर्मा पिछले काफी समय से रिलेशनशिप में थीं। कुछ महीनों तक एक-दूसरे को जानने के बाद चहल ने अपने माता-पिता को धनश्री के बारे में बताया। दोनों परिवार मिले और शादी के लिए राजी हो गए। लेकिन, परिवार के अलावा किसी को उनके रिश्ते की भनक नहीं पड़ी। 8 अगस्त, 2020 को, भारतीय लेग स्पिनर ने सोशल मीडिया पर अपनी मंगेतर धनश्री के साथ तस्वीरें पोस्ट कर सब को चौंका दिया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed