सिनेमा की चकाचौंध भरी इस दुनिया में रोजाना कुछ न कुछ होता रहता है, जिस पर फैंस की नजर बनी रहती हैं। कभी कलाकार अपनी निजी जिंदगी से जुड़े खुलासे करते हैं तो कभी फिल्मों से जुड़ा कोई नया अपडेट होता है और सिनेमा को पसंद करने वाले लोग भी इनके बारे जानना चाहते हैं। ऐसे में फिल्मी रैप के जरिए हम आपको दिन भर की मनोरंजन की 10 बड़ी खबरों की जानकारी देते हैं। तो चलिए जानते हैं आज मनोरंजन जगत में क्या कुछ हुआ...
Filmy Wrap: फैन ने तोड़ी बिग बी की सिक्योरिटी और रिलीज हुआ भोला का मोशन पोस्टर, पढ़ें मनोरंजन की 10 खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंगाली अभिनेत्री एंड्रिला शर्मा का 24 साल की उम्र में निधन हो गया। मल्टीपल कार्डियक अरेस्ट आने के बाद एक्ट्रेस ने 20 नवंबर को दम तोड़ दिया। अभिनेत्री को 1 नवंबर को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां काफी दिनों तक उन्होंने जिंदगी के लिए जंग लड़ी लेकिन हार गईं। वहीं, अब सोशल मीडिया पर एंड्रिला शर्मा का आखिरी पोस्ट वायरल हो रहा है, जो उनके बॉयफ्रेंड सब्यसाची चौधरी के लिए होता है।
निधन के बाद एंड्रिला शर्मा का आखिरी पोस्ट वायरल, BF सब्यसाची चौधरी के लिए लिखी दिल छू लेने वाली बात
'दृश्यम 2' से सिनेमाघरों में धमाल मचाने के बाद अब अजय देवगन अपनी आगामी फिल्म 'भोला' की तैयारी में जुट गए हैं। दृश्यम सीरीज की ही तरह इस फिल्म में भी अजय देवगन और तब्बू की हिट जोड़ी नजर आने वाली है। इस फिल्म की झलक साझा करते हुए अजय देवगन ने 'भोला' का मोशन पोस्टर जारी कर दिया है। इतना ही नहीं अभिनेता ने फिल्म के टीजर से जुड़ी जानकारी भी साझा की है।
अजय देवगन ने साझा किया 'भोला' का मोशन पोस्टर, इस दिन रिलीज होगा टीजर
बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान ने लगातार फ्लाॅप हो रही फिल्मों पर बड़ा बयान दिया है। दरअसल, सैफ अली खान की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'विक्रम वेधा' दर्शकों को आकर्षित करने में नाकामयाब रही। यूं तो, रिलीज से पहले फिल्म को लेकर जबरदस्त हाइप थी। लेकिन, जब फिल्म ने सिनेमाघरों में दस्तक दी, तब यह बुरी तरह फ्लॉप हो गई। वहीं, अब सैफ अली खान ने विक्रम वेधा की असफलता और अभिनेताओं की बढ़ती फीस पर खुलकर बात की है।
बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो रही बॉलीवुड फिल्मों पर सैफ ने तोड़ी चुप्पी, स्टार्स की फीस को बताया वजह?
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' लोगों के पसंदीदा शो में से एक है। इसी शो की एक पॉपुलर एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता उर्फ बबीता जी का जर्मनी में एक छोटा सा एक्सिडेंट हो गया है। इस घटना की वजह से अभिनेत्री घायल हो गई हैं। इस बात की जानकारी खुद मुनमुन दत्ता ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दी है। मुनमुन दत्ता ने बताया कि उन्होंने लगभग एक सप्ताह पहले अपनी यूरोप यात्रा शुरू की थी और इसी बीच वह दुर्घटना का शिकार हो गईं।
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' फेम मुनमुन दत्ता का हुआ एक्सीडेंट, गंभीर रूप से घायल हुईं अभिनेत्री