फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Filmy Wrap: अक्षय कुमार का 'द कश्मीर फाइल्स' पर बयान और केजरीवाल पर भड़के विवेक अग्निहोत्री, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें

Sat, 26 Mar 2022 09:16 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sat, 26 Mar 2022 09:16 PM IST
सार

विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' को 11 मार्च को रिलीज किया गया था। पहले दिन से ही फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला और अब भी यह फिल्म सिनेमाघरों में बनी हुई है।

विज्ञापन
Filmy Wrap: Akshay Kumars statement on The Kashmir Files and Vivek Agnihotri furious at arvind Kejriwal read 10 news from the entertainment world
द कश्मीर फाइल्स को लेकर अक्षय कुमार ने की बात - फोटो : social media

विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' को 11 मार्च को रिलीज किया गया था। पहले दिन से ही फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला और अब भी यह फिल्म सिनेमाघरों में बनी हुई है। कश्मीरी पंडितों की कहानी दिखाती कश्मीर फाइल्स को दर्शकों से लेकर समीक्षकों और इंडस्ट्री की ज्यादातर हस्तियों से सराहना मिली है। देशभर में इस फिल्म को सराहा जा रहा  है, बॉलीवुड सेलेब्स भी इस फिल्म की जमकर तारीफ करते दिखाई दे रहे हैं। अब इसी क्रम में 'बच्चन पांडे' स्टार अक्षय कुमार का भी रिएक्शन सामने आया है। तो चलिए जानते हैं कि इस फिल्म पर क्या बोले बॉलीवुड के खिलाड़ी।


The Kashmir Files: 'बच्चन पांडे' को लेकर छलका अक्षय कुमार का दर्द, बोले-'कश्मीर फाइल्स ने मेरी फिल्म को भी डुबा दिया'
Filmy Wrap: Akshay Kumars statement on The Kashmir Files and Vivek Agnihotri furious at arvind Kejriwal read 10 news from the entertainment world
अरविंद केजरीवाल-विवेक अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया

कश्मीरी पंडितों के नरसंहार पर बनी फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ जब से सिनेमाघरों में रिलीज हुई है, तब से ही निर्देशक विवेक अग्निहोत्री सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राजधानी में ‘द कश्मीर फाइल्स’ को कर-मुक्त करने के खिलाफ आपत्तिजनक बयान दिया था। सीएम ने कहा कि "दिल्ली में ‘द कश्मीर फाइल्स’ को कर-मुक्त करने की मांग करने वाले भाजपा विधायकों को फिल्म यूट्यूब पर अपलोड कर देना चाहिए। ऐसा करने से सभी लोग मुफ्त में फिल्म का आनंद ले पाएंगे।" मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद अब निर्देशक विवेक अग्निहोत्री और अभिनेता अनुपम खेर का रिएक्शन सामने आया है। 


The Kashmir Files: "मूर्ख लोगों की बातों का नहीं देना चाहिए जवाब"; सीएम केजरीवाल पर भड़के विवेक अग्निहोत्री
Filmy Wrap: Akshay Kumars statement on The Kashmir Files and Vivek Agnihotri furious at arvind Kejriwal read 10 news from the entertainment world
ऋतिक रोशन, सबा आजाद - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन और कथित गर्लफ्रेंड सबा आजाद काफी समय से अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में हैं। इसी साल दोनों को कई बार एक साथ स्पॉट किया भी किया जाता है और हाल ही में सबा को ऋतिक के परिवार के साथ भी टाइम स्पेंड करते हुए देखा गया था। जिसके बाद से यह अटकलें और भी तेज हो गई हैं कि सबा और ऋतिक रोशन रिलेशन में हैं। हालांकि दोनों ने अभी अपने रिश्तें के बारे में कुछ भी खुलकर नहीं बोला है लेकिन सबा आजाद की नई पोस्ट से लग रहा है कि दोनों ने अपने रिश्तों को ऑफिशियल कर दिया है।

Hrithik Roshan-Saba Azad: ऋतिक रोशन और कथित गर्लफ्रेंड सबा आजाद ने अपने रिश्तें को किया ऑफिशियल? शेयर की पोस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
Filmy Wrap: Akshay Kumars statement on The Kashmir Files and Vivek Agnihotri furious at arvind Kejriwal read 10 news from the entertainment world
कपिल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

कॉमेडी किंग कपिल शर्मा (Kapil Sharma) इन दिनों खूब चर्चा में हैं।  सोशल मीडिया पर कपिल 20 हजार ट्वीट्स के साथ ट्रेंड हो रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि द कपिल शर्मा शो अनिश्चित समय के लिए बंद हो गया है और ऐसा संभव हो सका है कश्मीर फाइल्स फिल्म के दर्शकों की एकजुटता के बाद। शुक्रवार से ही खबरें वायरल हैं कि कपिल शर्मा शो बंद हो गया है। इस खबर के पीछे की सच्चाई क्या है चलिए जानते हैं।


Fact Check: 'बंद हो गया कपिल शर्मा का कॉमेडी शो', 'कश्मीर फाइल्स' फिल्म के दर्शकों ने किया था बायकॉट
 
विज्ञापन
Filmy Wrap: Akshay Kumars statement on The Kashmir Files and Vivek Agnihotri furious at arvind Kejriwal read 10 news from the entertainment world
पवन सिंह, पाखी हेगड़े - फोटो : social media

भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार कहे जाने वाले सिंगर और एक्टर पवन सिंह की बेहिसाब फैन फॉलोइंग है। उनकी फिल्मों और गानों का उनके प्रशंसक बेसब्री से इंतजार करते हैं। अपनी आवाज और दमदार अभिनय के चलते लोगों के दिलों पर राज करने वाले पवन सिंह के गानों पर लोग अपने आप को थिरकने से रोक नहीं पाते हैं। उनके गाने रिलीज के साथ ही टेंडिंग लिस्ट में आ जाते हैं। इसी फेहरिस्त में पवन सिंह और पाखी हेगड़े का गाना 'ओढनी प्यार करे लागल' भी शामिल हो गया है।
 

Bhojpuri: भोजपुरी स्टार पवन सिंह और पाखी हेगड़े के गाने की यूट्यूब पर धूम, कैमेस्ट्री देख लोग बजा रहे तालियां
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed