फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मिसाल: पहले पकड़ी लोकल, फिर बाइक का सफर, वक्त पर पहुंचने के लिए नवाजुद्दीन ने किए ऐसे-ऐसे काम

Sat, 26 Mar 2022 08:25 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sat, 26 Mar 2022 08:25 PM IST
सार

फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपनी दमदार अदाकारी के दम पर अपनी एक अलग पहचान बना चुके हैं। देश भर में लोकप्रिय हो चुके नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी सादगी और जमीन से रहने के लिए जाने जाते हैं।

विज्ञापन
Nawazuddin siddiqui traveled in local train and then took a bike ride for attend a programme on time
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : Instagram

फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपनी दमदार अदाकारी के दम पर अपनी एक अलग पहचान बना चुके हैं। देश भर में लोकप्रिय हो चुके नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी सादगी और जमीन से रहने के लिए जाने जाते हैं। कामयाबी की सीढ़ी चढ़ने के बावजूद भी नवाजुद्दीन सादगी की बानगी पेश करते हैं। इतना ही नहीं अभिनेता समय की भी बेहद पाबंद हैं। हाल ही में नवाजुद्दीन से जुड़ा ऐसा ही एक किस्सा सामने आया है, जिसने समय के उनके पाबंद होने और सादगी पूर्ण जीवन जाने की मिसाल पेश की है।

Nawazuddin siddiqui traveled in local train and then took a bike ride for attend a programme on time
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : Instagram

दरअसल, नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी को शनिवार शाम एक चैनल के कार्यक्रम में शामिल होना था। हालांकि इससे पहले अभिनेता अपनी शूटिंग एवं अन्य कामों में बेहद व्यस्त थे। लेकिन बावजूद इसके उन्होंने कार्यक्रम में अपनी मौजूदगी दर्ज कराने के लिए अपनी प्रतिबद्धता निभाई और ना सिर्फ समय से कार्यक्रम में शामिल हुए बल्कि एक बड़ी हस्ती होने के बाद ही एक आम जन की तरह सार्वजनिक साधनों का इस्तेमाल किया।

Nawazuddin siddiqui traveled in local train and then took a bike ride for attend a programme on time
नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : सोशल मीडिया

नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी इस कार्यक्रम में शामिल होने से पहले केरल से अपनी फिल्म की शूटिंग कर वापस लौटे थे। इतना ही नहीं अभिनेता ने इसके बाद मीरा रोड पर भी अपनी फिल्म की शूटिंग की, जिसके बाद कार्यक्रम में शामिल होने के लिए उनका सफर शुरू हो गया। हालांकि, अभिनेता का यह सफर काफी प्रेरणादायक रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Nawazuddin siddiqui traveled in local train and then took a bike ride for attend a programme on time
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : Social Media

दरअसल इस कार्यक्रम में पहुंचने के लिए अभिनेता ने सबसे पहले लोकल ट्रेन पकड़ी। इसके बाद उन्होंने रास्ते में एक व्यक्ति के साथ बाइक का सफर तय किया और समय रहते कार्यक्रम में शामिल हुए। यही नहीं अभिनेता इस कार्यक्रम के बाद भी अपनी फिल्म की शूटिंग पूरी करने के लिए रवाना होंगे। 

 

विज्ञापन
Nawazuddin siddiqui traveled in local train and then took a bike ride for attend a programme on time
टीकू वेड्स शेरू - फोटो : सोशल मीडिया

इंडस्ट्री में मजबूत इरादे और अपनी मेहनत के दम पर नाम कमाने वाले नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी का यह सफर काफी संघर्षपूर्ण रहा है। शायद यही वजह है कि अभिनेता आज भी इस मुकाम पर पहुंचने के बावजूद भी जमीन से जुड़े हुए हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म टीकू वेड्स शेरू में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में नवाजुद्दीन के साथ 20 वर्षीय अभिनेत्री अवनीत कौर बतौर मुख्य किरदार नजर आने वाली हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed