{"_id":"623f123b1a64646c9f7aff6e","slug":"hrithik-roshan-rumored-gf-saba-azad-seemingly-confirms-relationship-with-cute-instagram-post","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Hrithik Roshan-Saba Azad: ऋतिक रोशन की कथित गर्लफ्रेंड सबा आजाद ने अपने रिश्ते को किया ऑफिशियल? शेयर की पोस्ट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Hrithik Roshan-Saba Azad: ऋतिक रोशन की कथित गर्लफ्रेंड सबा आजाद ने अपने रिश्ते को किया ऑफिशियल? शेयर की पोस्ट
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शशि सिंह
Updated Sat, 26 Mar 2022 06:52 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
ऋतिक रोशन, सबा आजाद
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन और कथित गर्लफ्रेंड सबा आजाद काफी समय से अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में हैं। दोनों को कई बार एक साथ स्पॉट किया भी किया जाता है और हाल ही में सबा को ऋतिक के परिवार के साथ भी टाइम स्पेंड करते हुए देखा गया था। जिसके बाद से यह अटकलें और भी तेज हो गई हैं कि सबा और ऋतिक रोशन रिलेशन में हैं। हालांकि दोनों ने अभी अपने रिश्तें के बारे में कुछ भी खुलकर नहीं बोला है, लेकिन सबा आजाद की नई पोस्ट से लग रहा है कि दोनों ने अपने रिश्तों को ऑफिशियल कर दिया है।
2 of 4
सबा आजाद, ऋतिक रोशन
- फोटो : social media
इंस्टा स्टोरी से शेयर किया वीडियो-
एक्ट्रेस और सिंगर सबा आजाद ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी से एक वीडियो शेयर की है, जिसमें किसी कॉन्सर्ट की तैयारियों के बीच अपने म्यूजिकल पार्टनर इमादा शाह के साथ दिखाई दीं। सबा ने इस वीडियो को शेयर करते हुए अपने शो के लिए दर्शकों को इनवाइट भी किया है, साथ ही बताया कि इवेंट शाम 6 बजे पूणे में होगा।
3 of 4
ऋतिक रोशन, सबा आजाद
- फोटो : सोशल मीडिया
ऋतिक रोशन ने सबा की स्टोरी को किया रिपोस्ट-
एक्टर ऋतिक रोशन ने भी सबा की वीडियो को अपने इंस्टाग्राम से री-शेयर किया है। उन्होंने इस वीडियो को शेयर करते हुए बहुत ही क्यूट अंदाज में लिखा है, उन्होंने कहा, "इसे मार डालो, तुम बहुत ही अद्भुत महिला हो," उन्होंने आगे लिखा, "काश मैं इसके लिए वहां होता। "अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर इस वीडियो को फिर से री-पोस्ट करते हुए सबा ने जवाब दिया, "काश आप भी यहां होते, मेरे प्यारे"। ये देखकर ऐसा लग रहा है कि जैसे सबा अपने रिश्ते को ऑफिशियल करना चाहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
ऋतिक रोशन विक्रम वेधा के हिंदी रीमेक में दिखाई देंगे।
- फोटो : सोशल मीडिया
विक्रम वेधा की हिंदी रिमेक में दिखाई देंगे ऋतिक रोशन-
अगर बात करें वर्क फ्रंट की तो ऋतिक रोशन जल्द ही विक्रम वेधा की हिंदी रीमेक में नजर आने वाले हैं, इस फिल्म बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान भी दमदार रोल में दिखाई देंगे। रिपोर्ट के मुताबिक यह फिल्म इसी साल सितंबर में रिलीज की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।