फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Net Worth: राजा-महाराजाओं की जिंदगी जीते हैं Jr NTR, इनके घर के सामने फेल है अरबों की संपत्ति, 500 करोड़ की संपत्ति के हैं मालिक

Sat, 26 Mar 2022 05:03 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sat, 26 Mar 2022 05:03 PM IST
विज्ञापन
RRR Actor Jr NTR Net Worth 2022 Career Fees, Cars, Assets
JR NTR - फोटो : Instagram

साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर इन दिनों राजामौली की फिल्म आरआरआर को लेकर चर्चा में हैं। जूनियर एनटीआर की साउथ में तगड़ी फैन फॉलोइंग हैं, इसका फायदा जाहिर तौर पर इस पैन इंडिया फिल्म को मिलेगा। जूनियर एनटीआर को तारक के नाम से भी बुलाते हैं। जूनियर एनटीआर ने बतौर मुख्य अभिनेता 2001 में स्टूडेंट नंबर 1 से करियर की शुरुआत की थी।

RRR Actor Jr NTR Net Worth 2022 Career Fees, Cars, Assets
जूनियर एनटीआर - फोटो : सोशल मीडिया

जूनियर एनटीआर की एक और पहचान है वो ये कि जूनियर एनटीआर अपने जमाने के पॉपुलर एक्टर और आंध्रप्रदेश के सीएम रह चुके एनटी रामाराव के पोते हैं। एनटीआर के पिता नंदामुरी हरिकृष्णा भी अपने समय के पॉपुलर एक्टर रह चुके हैं। एनटीआर की पैन फॉलोइंग कुछ ऐसी है कि जब उनकी फिल्में रिलीज होने वाली होती हैं तो एक्टर के कटआउट को दूध से नहलाया जाता है।

RRR Actor Jr NTR Net Worth 2022 Career Fees, Cars, Assets
जूनियर एनटीआर - फोटो : social media

महज आठ साल की उम्र में जूनियर एनटीआर ने फिल्म ब्रह्मर्षि विश्वमित्रा से बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट डेब्यू किया था। एनटीआर ने अपनी कई फिल्मों में बेहतरीन अभिनय के लिए नंदी अवॉर्ड, आईफा अवॉर्ड, फिल्मफेयर बेस्ट तेलुगु अवॉर्ड हासिल किए हैं। वे लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए भी जाने जाते हैं। उनके पास हैदराबाद के प्राइम लोकेशन में लग्जरी बंगला है जिसकी कीमत 25 करोड़ रुपये है।

विज्ञापन
विज्ञापन
RRR Actor Jr NTR Net Worth 2022 Career Fees, Cars, Assets
JR NTR - फोटो : इंस्टाग्राम

जूनियर एनटीआर अपने परिवार के साथ हैदराबाद के जुबली हिल्स स्थित लग्जरी घर में रहते हैं। इस घर में हर सुविधा मौजूद है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जूनियर एनटीआर करीब 500 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक हैं। उनके अलावा बंगलूरु और कर्नाटका में भी लग्जरी घर हैं। 

विज्ञापन
RRR Actor Jr NTR Net Worth 2022 Career Fees, Cars, Assets
जूनियर एनटीआर - फोटो : सोशल मीडिया

एक्टर के पास लग्जरी गाड़ियों का एक अच्छा खासा कलेक्शन है। Rolls Royce Range Rover जैसी गाड़ियां उनकी गैराज में खड़ी रहती हैं। एनटीआर की लकी नंबर 9 है। एक्टर अपनी सभी गाड़ियों में 9 नंबर वाली नंबर प्लेट इस्तेमाल करते हैं। जूनियर एनटीआर अपनी कार बीएमडब्लयू के पंजीकरण के लिए फैंसी नंबर 9999 के लिए 11 लाख की बोली भी लगा चुके हैं। इसे लेकर वे काफी चर्चा में थे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed