फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Filmy Wrap: मां के निधन के बाद हंसने पर उदय ट्रोल और 'जवान' में नजर आएंगे अल्लू अर्जुन? पढ़िए फिल्मी खबरें

Fri, 21 Apr 2023 08:02 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Fri, 21 Apr 2023 08:02 PM IST
विज्ञापन
Filmy Wrap Amitabh Bachchan shehnaaz Gill KKBKKJ Vivek Agnihotri Uday Chopra read entertainment news
उदय चोपड़ा, अल्लू अर्जुन - फोटो : social media

मनोरंजन जगत में हर दिन कुछ नया होता है। फैंस अपने चहेते सितारों और पसंदीदा फिल्मों के बारे में जानने के लिए हमेशा उत्सुक रहते हैं। फिल्मी दुनिया में आज भी बहुत कुछ देखने और सुनने को मिला। ऐसे में फिल्मी रैप के जरिए हम आपको दिन भर की मनोरंजन की 10 बड़ी खबरों की जानकारी देते हैं। तो चलिए जानते हैं आज मनोरंजन जगत में क्या कुछ हुआ...

Filmy Wrap Amitabh Bachchan shehnaaz Gill KKBKKJ Vivek Agnihotri Uday Chopra read entertainment news
आदित्य चोपड़ा-पामेला चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

दिवंगत फिल्मकार यश चोपड़ा की पत्नी और सिंगर पामेला चोपड़ा अब इस दुनिया में नहीं रहीं। 20 अप्रैल को मुंबई में उनका निधन हो गया। पामेला के निधन से परिवार को तगड़ा झटका लगा है। दोनों बेटों-आदित्य चोपड़ा और उदय चोपड़ा के सिर से मां का साया हट गया है। मां के निधन के बाद शोक में डूबे आदित्य चोपड़ा का बुरा हाल है। वह बुरी तरह टूट गए हैं। चोपड़ा परिवार से जुड़े एक शख्स ने यह जानकारी दी है।
Aditya Chopra: मां पामेला के निधन से बुरी तरह टूट गए हैं आदित्य चोपड़ा, रानी मुखर्जी रख रहीं पूरा ख्याल

Filmy Wrap Amitabh Bachchan shehnaaz Gill KKBKKJ Vivek Agnihotri Uday Chopra read entertainment news
नवाजुद्दीन सिद्दीकी-आलिया - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी बीते काफी दिनों से अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। पत्नी आलिया से उनका झगड़ा कोर्ट में चल रहा है। इस बीच अब एक्टर की पत्नी आलिया सिद्दीकी ने अपने हालिया प्रोडक्शन फिल्म ‘होली काउ’ में काम करने के लिए अपने पति, अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी को धन्यवाद दिया है। आलिया का यह रिएक्शन लोगों को हजम नहीं हो रहा है। तो चलिए जानते हैं कि आखिर मामला क्या है। 
Holy Cow: झगड़े के बाद नवाजुद्दीन ने किया ऐसा काम, धन्यवाद करने से खुद को रोक नहीं पाईं पत्नी आलिया

विज्ञापन
विज्ञापन
Filmy Wrap Amitabh Bachchan shehnaaz Gill KKBKKJ Vivek Agnihotri Uday Chopra read entertainment news
खतरों के खिलाड़ी 13 - फोटो : सोशल मीडिया

टीवी के सबसे पॉपुलर रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' का नया सीजन पिछले कुछ वक्त से चर्चा बटोर रहा है। शो के कंटेस्टेंट्स को लेकर दर्शकों के बीच एक्साइटमेंट हर नए दिन के साथ बढ़ता जा रहा है। अब सोशल मीडिया पर KK13 से जुड़ी अपडेट सामने आई है। 'खतरों के खिलाड़ी सीजन 13' को लेकर अब तक टीवी के कई पॉपुलर स्टार्स के शामिल होने की खबर सुनने को मिल चुकी है। वहीं, अब खबर है कि रोहित शेट्टी के इस शो में टीवी की दो पॉपुरल बहुओं की एंट्री होने वाली है।
KKK13 : रोहित शेट्टी के इस शो में टीवी की इन बहुओं की एंट्री हुई पक्की, खतरनाक स्टंट दिखा लगाएंगी जान की बाजी

विज्ञापन
Filmy Wrap Amitabh Bachchan shehnaaz Gill KKBKKJ Vivek Agnihotri Uday Chopra read entertainment news
उदय चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

दिवंगत यश चोपड़ा की पत्नी पामेला चोपड़ा ने बीते दिन आखिरी सांस लेकर दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। पामेला 15 दिनों तक अस्पताल में निमोनिया की समस्या से जूझ रही थीं। वहीं, उनके निधन से हिंदी सिनेमा जगत सतके में है। सितारे समेत फैंस भी पोस्ट कर पामेला को श्रद्धांजलि अर्पित करते नजर आए हैं। वहीं, पामेला के अंतिम दर्शन से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है, जिसमें उदय चोपड़ा हंसते नजर आ रहे हैं, इसे देखकर नेटिजन्स भड़क उठे हैं और एक्टर को आड़े हाथों ले रहे हैं।
Uday Chopra: मां पामेला के अंतिम संस्कार के बाद हंसते नजर आए उदय चोपड़ा, भड़के ट्रोल्स ने लगा दी क्लास

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed